Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 10:06 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»डीजीपी का गुमला दौरा, गुमला में सगे भाई-बहन हत्याकांड मामले में लोहरदगा सदर थानेदार को सस्पेंड किया
    जोहार ब्रेकिंग

    डीजीपी का गुमला दौरा, गुमला में सगे भाई-बहन हत्याकांड मामले में लोहरदगा सदर थानेदार को सस्पेंड किया

    Team JoharBy Team JoharOctober 31, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    गुमला। झारखण्ड के डीजीपी एमवी राव गुमला दौरे पर पहुंचे हैं।घाघरा थाना क्षेत्र के कोटामाटी नदी के पास 25 अक्टूबर की रात भाई-बहन हत्याकांड मामले में डीजीपी एमवी राव ने शनिवार को लोहरदगा के सदर थाना प्रभारी केश्वर साहू को सस्पेंड कर दिया। गुमला दौरे पर पहुंचने के बाद डीजीपी ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने लोहरदगा के एसपी को मौके से ही फोन कर सदर थाना प्रभारी को सस्पेंड किए जाने का निर्देश भी दिया। यह कार्रवाई लोहरदगा के सदर थाना प्रभारी केश्वर साहू द्वारा लापरवाही बरतने की वजह से की गई।

    बता दें 25 अक्टूबर को रात करीब 7 बजे दोनों सगे भाई बहन अपने पैतृक गांव कोटामाटी से लोहरदगा वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते से दोनों का अपहरण कर लिया गया था। घंटों बीतने के बाद जब दोनों लोहरदगा नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग चिंतित हो उठे। इसके बाद उन्होंने अपने पैतृक गांव कोटामाटी के परिजनों से संपर्क कर उनके बारे में जानकारी ली। गांव के परिजनों ने घंटों पहले उनके निकल जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद परिजन किसी अनहोनी की अंदेशा को लेकर रात में ही उनके खोजबीन में जुट गए थे और लोहरदगा सदर थाना पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत की थी। लेकिन लोहरदगा थाना ने कोई कार्रवाई नहीं की।

    दूसरे दिन सुबह परिजनों को दोनों भाई-बहन का शव शव चुंदरी नवाटोली मे मिलने ख़बर मिली। इस घटना के बाद मृतकों के चाचा बाल किशुन भगत ने पुलिस की लापरवाही के कारण दोनों बच्चों की हत्या होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अगर लोहरदगा व घाघरा की पुलिस तत्परता दिखाती तो दोनों की जान बच सकती थी। क्योंकि बच्चों के घर नही पहुंचने पर सबसे पहले परिजनों ने इसकी सूचना देने के लिए घाघरा थाना का विभागीय नंबर पर संपर्क किया था, पर वो बंद था। इसके बाद परिजनों ने लोहरदगा सदर थाना पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत की थी। लेकिन लोहरदगा सदर थाना की पुलिस ने घाघरा थाना से संपर्क तक नहीं किया।

    क्या है मामला

    घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया था कि 25 अक्टूबर की शाम 7:30 बजे के आसपास कोटामाटी नदी के पास चार-पांच युवक पिस्तौल लेकर लूटपाट कर रहे थे।कई लोगों के साथ लूटपाट की गयी थी. इसी दौरान बलेनो कार में 2 लोग सवार होकर आये. दोनों के साथ लूटपाट करने के बाद अपराधियों ने एक बोलेरो मंगाया और वापस चले गये. पीछे से उनकी कार भी लेकर अपराधी चले गये. दोनों भाई-बहन जब लोहरदगा नहीं पहुंचे तो परिवार वालों ने अपने पैतृक गांव के परिवार के लोगों से संपर्क कर उनके बारे में पूछा।जिसपर यहां के लोगों ने बताया कि वे लोहरदगा निकल गये हैं. जब वे लोहरदगा नहीं पहुंचे, तब रात से ही परिवार के लोगों ने दोनों की खोजबीन शुरू कर दी है. सुबह में दोनों की हत्या होने की जानकारी ग्रामीणों के माध्यम से मिली. परिवार के सदस्यों ने जब देखा तो दोनों सगे भाई-बहन का शव पड़ा पाया. घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया। वहीं घटनास्थेल से कुछ दूरी पर पुलिस ने कार बरामद किया था।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबगोदर पूर्वी पंचायत समिति का सदस्य गिरफ्तार, सरकारी काम में बाधा डालने का था आरोप
    Next Article बिहार चुनाव : 2005 के पहले तक कुछ लोग केवल अपने परिवार के विकास में लगे थे : नीतीश

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर हुआ अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    August 1, 2025
    झारखंड

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज धनबाद दौरे पर, IIT-ISM धनबाद के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

    August 1, 2025
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, SIR के मुद्दे पर गरमाएगा सदन

    August 1, 2025
    Latest Posts

    झारखंड राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर हुआ अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    August 1, 2025

    अगस्त की शुरुआत पर बड़ी राहत: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कटौती, घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर

    August 1, 2025

    CM नीतीश सरकार की बड़ी सौगात, मिड डे मील रसोइयों और संविदा कर्मियों के मानदेय में दोगुनी वृद्धि

    August 1, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज धनबाद दौरे पर, IIT-ISM धनबाद के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

    August 1, 2025

    अमेरिका ने भारत समेत कई देशों पर लगाया नया टैरिफ, 7 अगस्त से लागू होंगे नए नियम

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.