Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»रवि किशन को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच
    बिहार

    रवि किशन को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2025Updated:November 1, 2025No Comments2 Mins Read25
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रवि
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gorakhpur : भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन को शुक्रवार को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली। धमकी देने वाला खुद को बिहार के आरा जिले के जवनिया गांव का अजय कुमार यादव बता रहा है। यह फोन रवि किशन के निजी सचिव शिवम द्विवेदी को आया था। कॉल करने वाले ने गालियां दीं और कहा कि रवि किशन यादव समाज पर टिप्पणी करते हैं, इसलिए उन्हें गोली मार देगा। उसने यह भी कहा कि चार दिन बाद जब रवि किशन बिहार आएंगे, तब उनकी जान ले लेगा।

    कॉलर ने भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव का समर्थन किया, जिन्होंने राम मंदिर की जगह अस्पताल या चर्च बनाने की बात कही थी। उसने भगवान श्रीराम और राम मंदिर के बारे में भी आपत्तिजनक शब्द कहे। उसने सचिव से कहा कि यह बात रिकॉर्ड कर लें और सुबह रवि किशन को सुना दें। उसने खुद को यादव समाज का बताया और कहा कि उसकी नजर सांसद की हर गतिविधि पर है।

    सचिव का बयान :

    सचिव शिवम द्विवेदी ने बताया कि सांसद ने कभी किसी जाति या समुदाय के खिलाफ गलत बात नहीं कही, लेकिन इसके बावजूद कॉलर भड़क गया। धमकी मिलने के बाद शिवम द्विवेदी और सांसद के पीआरओ पवन दुबे गोरखपुर के एसएसपी से मिले और लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोपी पर सख्त कार्रवाई और सांसद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और फोन नंबर की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है।

    रवि किशन का बयान :

    रवि किशन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, “मुझे और मेरी मां को गालियां दी गईं। प्रभु श्रीराम पर अपमानजनक बातें कहीं गईं। यह मेरी आस्था और संस्कृति पर हमला है। मैं धमकियों से नहीं डरता। जनसेवा और धर्म के रास्ते पर अडिग रहूंगा।”

    मुझे हाल ही में फ़ोन पर अपशब्द कहे गए, मेरी माता जी को लेकर भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। यहां तक कि मुझे जान से मारने की धमकियां दी गईं और प्रभु श्रीराम के प्रति अपमानजनक शब्द कहे गए। यह न केवल मेरे व्यक्तिगत सम्मान पर, बल्कि हमारी आस्था और भारतीय संस्कृति के मूल तत्वों पर…

    — Ravi Kishan (@ravikishann) October 31, 2025

    Also Read : झारखंड में पांच काराधीक्षकों का तबादला… देखें लिस्ट

    police begins investigation Ravi Kishan receives death threat पुलिस ने शुरू की जांच रवि किशन को जान से मारने की धमकी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 01 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बहुमत है तो बीजेपी संसद में लाकर UCC बिल पास कराए : उमर अब्दुल्ला

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: अब MLC हैं दीपक प्रकाश, फिर भी क्यों फंसी है मंत्री की कुर्सी? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दूरदर्शन : जब एक छोटी सी स्क्रीन के सामने पूरा भारत ठहर जाता था

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026
    Latest Posts

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.