Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»जीएसटी दर घटने से महंगे रेडीमेड वेस्त्रों के दाम में आई है भारी गिरावट : दिलीप जटिया…
    जामताड़ा

    जीएसटी दर घटने से महंगे रेडीमेड वेस्त्रों के दाम में आई है भारी गिरावट : दिलीप जटिया…

    Team JoharBy Team JoharOctober 31, 2025Updated:October 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : मुख्य बाजार स्थित फैशन किंग के प्रांगण में जीएसटी के नए दर को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सचिव दिलीप जटिया मौजूद रहे। इस संबंध में जानकारी देते हुए दिलीप जटिया ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा कपड़ा के जीएसटी दर में कमी की गई है।

    जिससे कपड़ा के कारोबार में बढ़ोतरी आने की उम्मीद है। इसी को देखते हुए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया है। इस दौरान कपड़ा के कारोबार को बढ़ावा देने के लिए लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया जिसमें विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रदीप जाटिया, विमल जाटिया, विवेक जाटिया ने जीएसटी के विभिन्न स्लेब्स तथा केंद्र सरकार द्वारा स्वदेशी कपड़ा अपनाने को लेकर किए जा रहे कार्य के बारे में भी बताया। इस मौके पर शहर के प्रमुख रेडीमेड गारमेंट्स विक्रेता फैशन किंग के द्वारा चलाए गए लकी कूपन के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस क्रम में बाइक, रेफ्रिजरेटर, माइक्रो ओवन, मिक्सर ग्राइंडर सहित अन्य तरह के उपहार ग्राहकों के बीच बांटे गए गए।

    गौरव जाटिया ने बताया कि ₹2500 से अधिक मूल्य के रेडीमेड गारमेंट्स पर पहले 12% का जीएसटी लगता था जो अब घटकर 5% पर आ गया है, इस वजह से रेडीमेड गारमेंट्स के क्षेत्र में काफी बदलाव देखने को मिल रही है। इंडिया के प्रमुख कपड़ा कंपनी तथा उसके उत्पाद के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। मौके पर काफी संख्या में विभिन्न क्षेत्र से आए ग्राहक तथा दुकानदार मौजूद थे।

    Also read:झारखंड सचिवालय में बदलेगा कामकाज का तरीका, अनिवार्य हुआ कंप्यूटर ज्ञान

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघाघरा में माओवादी पोस्टर से मचा हड़कंप, पुलिस ने हटाकर शुरू की जांच
    Next Article दिलीप बिल्डकॉन ने पकुड़ प्रशासन को सौंपे 50 रोड ट्रैफिक बैरियर…

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.