Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची: ट्रैफिक फाइन नहीं जमा करने वाले चालकों का जारी होगा वारंट, करोड़ों का है बकाया
    झारखंड

    रांची: ट्रैफिक फाइन नहीं जमा करने वाले चालकों का जारी होगा वारंट, करोड़ों का है बकाया

    Team JoharBy Team JoharOctober 30, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। ट्रैफिक चालान कटने के बाद बेखबर रहने वालों की अब परेशानी बढ़ेगी। अनदेखी करने पर गिरफ्तारी वारंट तक जारी हो सकती है। इसकी प्रक्रिया अगले माह से शुरू हो जाएगी। दरअसल जनवरी 2020 से लेकर 15 अक्टूबर तक ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी रांची में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर 18 करोड़ रुपये का चालान काटा था, लेकिन इस रकम में से एक तिहाई भी अभी तक पुलिस वसूल नहीं पाई है।

    वैसे वाहन चालक जिनके चालान लंबित हैं, जुर्माना जमा नहीं किया गया है उन्हें रिमाइंडर भेजा जा रहा है। रिमांइडर के बाद कोर्ट से समन भेजा जाएगा। समन की अनदेखी पर कोर्ट की ओर से गिरफ्तारी वारंट निर्गत कराया जाएगा। यह वारंट गैर जमानतीय होगी। ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने बताया कि जनवरी 2020 माह से लेकर अब तक 18 करोड़ रुपये का चालान जेनरेट हुआ है। इनमें कुछ ही चालान के जुर्माना जमा कराए गए हैं। पेंडिंग चालान पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से अब सख्ती बरती जाएगी। परिवहन नियमावली के अनुसार 15 दिनाें के भीतर जुर्माने की राशि जमा कर देना है। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन की वजह से नरमी बरती जा रही थी, लेकिन अब फिर से नियम के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

    रेड लाइट जंप को छोड़ अन्य ट्रैफिक नियम तोड़नेवालों के लिए अब ऑनलाइन चालान जमा किया जाना शुरू हो गया है। अब लोग ऑनलाइन ट्रैफिक चालान के जुर्माने की राशि जमा कर सकेंगे। कोरोना काल में ट्रैफिक चालान जमा करने का काउंटर और ऑनलाइन डोमेन बंद था। फिलहाल, काउंटर नहीं खुला है, लेकिन ऑनलाइन काम शुरू कर दिया गया है।

    कोरोना संक्रमण के बीच 22 मार्च से 11 अप्रैल के बीच तक रांची शहर में कुल 4,628 लोग ट्रैफिक नियम तोड़ते पकड़े गए। रांची ट्रैफिक पुलिस ने सबसे ज्यादा फाइन बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना हेलमेट वालो का काटा है।

    रांची पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के ड्राइविंग के कारण सबसे ज्यादा वसूली हुई है। पुलिस ने 1,044 दोपहिया वाहन चालकों को पहली बार बगैर डीएल ड्राइविंग करते पकड़ा। उनसे पुलिस ने 52.15 लाख का फाइन किया गया है। वहीं, 55 तीन पहिया कार चालकों को भी बगैर लाइसेंस ड्राइविंग करते लोगों से पुलिस ने 2.49 लाख का फाइन किया है। लॉकडाउन की अवधी में पुलिस ने 105 बाइक सवारों को ट्रिपल राइडिंग करते पकड़ा। 105 में से 49 लोगों को पहली बार की गलती में पकड़ा गया, उन पर पुलिस ने 91 हजार का फाइन लगाया। वहीं, दूसरी बार ट्रिपल राइडिंग में पकड़े गए लोगों से पुलिस ने 7 हजार फाइन किया है। इस बाबत ट्रैफिक एसपी ने सभी के लाइसेंस तीन महीने निलंबित रखने की अनुशंसा भी की है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्र को भेजा जाएगा जनगणना में सरना धर्म कोड लागू करने का प्रस्ताव: सीएम हेमंत सोरेन
    Next Article लोहरदगाः पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान के घायल होने की सूचना

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम के समर्थन में उतरे बाबूलाल मरांडी, कहा- क्या मर्यादा सिर्फ जनप्रतिनिधियों के लिए है?

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली दंगा 2020: ताहिर हुसैन ने उम्रकैद की सजा को दिल्ली हाईकोर्ट में दी चुनौती

    August 26, 2026

    तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से राहत, तीन मामलों में नहीं होगी गिरफ्तारी

    August 26, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026

    महिला समानता दिवस : गांव की चौपाल से खेल के मैदान तक, झारखंड की बेटियों का बढ़ता कदम

    August 26, 2026

    जयराम के समर्थन में उतरे बाबूलाल मरांडी, कहा- क्या मर्यादा सिर्फ जनप्रतिनिधियों के लिए है?

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.