Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»पाकुड़ में प्राचीन जगतधात्री मंदिर में वैदिक परंपरा के साथ भव्य पूजा
    झारखंड

    पाकुड़ में प्राचीन जगतधात्री मंदिर में वैदिक परंपरा के साथ भव्य पूजा

    Team JoharBy Team JoharOctober 30, 2025Updated:October 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जगतधात्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur : पाकुड़ के राजापाड़ा क्षेत्र के दुबेपाड़ा स्थित प्राचीन जगतधात्री मंदिर में गुरुवार को माता जगतधात्री की पूजा-अर्चना वैदिक परंपरा के अनुसार आयोजित की गई। कार्तिक शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि पर इस विशेष पूजा में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

    पूजा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन के साथ हुआ। मंदिर के मुख्य पुरोहित बापी दुबे और झुमका मिश्रा ने वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच माता जगतधात्री की पूजा संपन्न कराई। भक्तों ने पुष्पांजलि अर्पित कर सुख, शांति, समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की। परंपरा के अनुसार इस अवसर पर सफेद कुम्हड़े की बलि दी गई।

    मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। समिति के सदस्य पापन दुवे, अमित दुवे, संदीप पांडे, निशांत ओझा और अमित चौबे ने व्यवस्था संभाली।

    मां जगतधात्री की यह पूजा तीन दिनों तक चलेगी, जिसमें विशेष आरती, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। समिति के सदस्यों ने बताया कि यह पूजा राजापाड़ा क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाती है।

    Also Read  : 33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ा युवक, नशे में उठाया खतरनाक कदम

     

    जगतधात्री मंदिर झारखंड समाचार दुबेपाड़ा धार्मिक कार्यक्रम पाकुड़ प्रसाद वितरण भजन कीर्तन माता जगतधात्री पूजा राजापाड़ा वैदिक परंपरा श्रद्धालु हवन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ा युवक, नशे में उठाया खतरनाक कदम
    Next Article एक नवंबर से लागू होंगे नए बैंक और वित्तीय नियम, जानें क्या होगा जेब पर असर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन

    June 22, 2026
    Latest Posts

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.