Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Oct, 2025 ♦ 10:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सीईओ का बड़ा निर्देश- पैतृक मैपिंग से पक्की करें पहचान
    झारखंड

    मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सीईओ का बड़ा निर्देश- पैतृक मैपिंग से पक्की करें पहचान

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 30, 2025Updated:October 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मतदाता
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने गुरुवार को सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों, कंप्यूटर ऑपरेटरों और हेल्प डेस्क मैनेजरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाताओं की ‘पैतृक मैपिंग’ त्रुटिरहित और तेजी से पूरी की जाए, ताकि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण में कम से कम दस्तावेज़ समर्पित करने की आवश्यकता पड़े।

    मतदाता

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी उप निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर और शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएँ। इन कैंपों में सभी बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) की उपस्थिति अनिवार्य होगी। बीएलओ द्वारा 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाता सूची के मतदाताओं का श्रेणीवार भौतिक सत्यापन किया जाएगा और इसका विवरण शत-प्रतिशत बीएलओ ऐप पर दर्ज किया जाएगा। इससे डिजिटल मैपिंग और त्रुटिरहित डेटा सुनिश्चित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कैंप में हाई स्पीड इंटरनेट और पर्याप्त कंप्यूटर ऑपरेटरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। यह गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    मतदाता

    बैठक में ECINET पर उपलब्ध “बुक ए कॉल विथ बीएलओ” सुविधा की समीक्षा भी की गई। के. रवि कुमार ने कहा कि मतदाताओं को इस सुविधा के माध्यम से अपने मतदाता पहचान पत्र और सूची से संबंधित जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होनी चाहिए। उन्होंने उपाध्यक्षों से कहा कि इस सुविधा का बेहतर प्रचार करें और प्राप्त कॉल का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें। समीक्षा बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार और अन्य उप निर्वाचन पदाधिकारी भी मौजूद थे।

    Also Read : हर उम्र के लिए जरूरी है दूध, कितना और कब पियें… जानें

    Chief Electoral Officer holds review meeting to expedite ancestral mapping मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहर उम्र के लिए जरूरी है दूध, कितना और कब पियें… जानें
    Next Article श्रेयस अय्यर की चोट के बाद पहली सोशल मीडिया पोस्ट…जानें क्या

    Related Posts

    झारखंड

    पाकुड़ में तूफान मोंथा से फसलों को भारी नुकसान, किसानों में चिंता की लहर…

    October 30, 2025
    चाईबासा

    स्वास्थ्य मंत्री ने किया चाईबासा सदर अस्पताल का निरीक्षण, कहा– स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    October 30, 2025
    गढ़वा

    कांडी में इंटर पास युवक चला रहा था क्लिनिक, अचानक पहुंचे एसडीएम और फिर…

    October 30, 2025
    Latest Posts

    पाकुड़ में तूफान मोंथा से फसलों को भारी नुकसान, किसानों में चिंता की लहर…

    October 30, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री ने किया चाईबासा सदर अस्पताल का निरीक्षण, कहा– स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    October 30, 2025

    कांडी में इंटर पास युवक चला रहा था क्लिनिक, अचानक पहुंचे एसडीएम और फिर…

    October 30, 2025

    सारंडा IED विस्फोट में घायल CRPF इंस्पेक्टर ने दिल्ली एम्स में तोड़ा दम

    October 30, 2025

    जुआ खेलने में हुआ लफड़ा तो मार दी गोली, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    October 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.