Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Sep, 2025 ♦ 11:01 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
    जोहार ब्रेकिंग

    गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    Team JoharBy Team JoharOctober 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    अहमदाबाद। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य के दिग्गज नेता केशुभाई पटेल का निधन हो गया है। गुरुवार सुबह सांस लेने में तकलीफ होने के बाद केशुभाई पटेल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। केशुभाई पटेल की उम्र 92 साल थी।

    कुछ वक्त पहले ही केशुभाई पटेल कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए थे, हालांकि उन्होंने कोरोना को मात दे दी थी। राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने केशुभाई पटेल के परिवार से बात की और दुख व्यक्त किया।

    केशुभाई पटेल के बेटे के मुताबिक, कोरोना को मात देने के बाद भी उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। लेकिन गुरुवार सुबह सांस लेने में तकलीफ के बाद जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तब इलाज में उन्होंने कोई रिस्पॉन्ड नहीं किया था।

    केशुभाई पटेल ने दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला था, वो 1995 और 1998 में राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन 2001 में उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा था। हालांकि, दोनों ही बार केशुभाई पटेल अपने कार्यकाल को पूरा नहीं कर पाए थे। इसके अलावा केशुभाई पटेल गुजरात के उपमुख्यमंत्री का भी पद संभाल चुके हैं। 2001 में मुख्यमंत्री पद से उनके इस्तीफा देने के बाद ही नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और 2014 तक राज्य में सत्ता के केंद्र में रहे।

    केशुभाई पटेल का जन्म जूनागढ़ में 24 जुलाई 1928 को हुआ था, काफी कम उम्र में ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ज्वाइन कर लिया था। जिसके बाद जनसंघ और फिर बीजेपी के साथ लंबे वक्त तक रहे।

    केशुभाई पटेल की गिनती गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं में होती रही है, जिन्होंने जनसंघ के वक्त से ही पार्टी के लिए काम किया था. राज्य में भाजपा की ओर से पहले सीएम भी केशुभाई पटेल ही थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केशुभाई पटेल के साथ लंबे वक्त तक काम किया और अक्सर नरेंद्र मोदी, केशुभाई पटेल का आशीर्वाद लेने के लिए जाते थे।

    बीजेपी में अनबन होने के कारण केशुभाई पटेल ने 2012 में अपनी नई पार्टी बनाई थी, जिसका नाम गुजरात परिवर्तन पार्टी रखा था। हालांकि, 2014 में केशुभाई पटेल ने अपनी पार्टी का विलय फिर से बीजेपी में कर दिया था।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएनसीएपी रिपोर्टः देश के सबसे प्रदूषित राज्यों में झारखंड दूसरे नंबर पर, राज्य में धनबाद सबसे प्रदूषित
    Next Article बिहार : 40 मिनट तक ‘गायब’ रहा मनोज तिवारी का हेलिकॉप्टर, पटना में इमरजेंसी लैंडिंग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जमीन घोटाला मामले में ED की रेड रांची में, बिल्डरों के घरों में चल रही कार्रवाई

    September 23, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अबूझमाड़ में मुठभेड़ : 40-40 लाख के 2 बड़े नक्सली ढेर, गृह मंत्री और सीएम का बड़ा बयान

    September 22, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के पिठोरिया में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, दो कंटेनर ट्रक जब्त

    September 22, 2025
    Latest Posts

     DIC डॉ. सन्याल ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया, रांची रेफर पर जताई नाराज़गी

    September 23, 2025

    शेयर बाजार में हल्की बढ़त के साथ शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में दिखी मजबूती

    September 23, 2025

    डीजल घोटाले पर गरमाई सियासत, सांसद संजय जायसवाल ने लगाए गंभीर आरोप

    September 23, 2025

    नवरात्रि का दूसरा दिन: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से मिलती है साधना और संयम की शक्ति

    September 23, 2025

    झारखंड में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में झमाझम बरसेंगे मेघ

    September 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.