Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मधुपुर HDFC बैंक डकैती कांड का खुलासा, 11 गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    मधुपुर HDFC बैंक डकैती कांड का खुलासा, 11 गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 28, 2025No Comments3 Mins Read43
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बैंक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : देवघर के मधुपुर थाना क्षेत्र स्थित राजबाड़ी रोड के एचडीएफसी बैंक में 22 सितंबर की दोपहर लगभग 12:45 बजे हुई सनसनीखेज बैंक डकैती कांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम विकास कुमार, सन्नी सिंह उर्फ सूरज कुमार सिंह, गौतम कुमार, अन्नू सिंह उर्फ राहुल सिंह, आकाश कुमार, सोनू कुमार, इन्द्रजीत उर्फ कुन्दन सिंह, रोहित कुमार, आनंद राज उर्फ टुकटुक, रितेश कुमार उर्फ छोटू और विशाल कुमार सिंह  बताये गये। पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस (7.65 मिमी), एक नकाब, दो एटीएम कार्ड, पांच लाख पचास हजार रुपये नकद, एक स्कोडा कार और दस मोबाइल फोन बरामद किया है,।

    घटना के बाद पुलिस हरकत में, चार टीमें गठित

    डकैती की घटना के तुरंत बाद देवघर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर/सारठ/मधुपुर) और पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में चार विशेष छापामारी दलों का गठन किया गया। इन टीमों ने झारखंड, बिहार और अन्य राज्यों में लगातार कई दिनों तक सघन अभियान चलाया। तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अपराधियों की पहचान की और क्रमवार कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया।

    तकनीकी जांच से मिला सुराग

    पुलिस ने इस मामले की जांच में अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लिया। बैंक परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की गई। मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स का विश्लेषण कर अपराधियों की गतिविधियों का पता लगाया गया। पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिले, जिनके आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी की गई।

    संगठित गिरोह का हिस्सा थे अपराधी

    पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार अपराधी एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं, जो पहले भी कई राज्यों में बैंक डकैती, लूट और चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस को संदेह है कि गिरोह ने झारखंड और बिहार के कई बैंकों की रेकी भी की थी।

    एसपी ने की टीम की सराहना

    देवघर पुलिस कप्तान सौरभ ने इस पूरे ऑपरेशन में शामिल पुलिस अधिकारियों और जवानों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता पुलिस टीम की सजगता और आधुनिक जांच पद्धति का परिणाम है। पुलिस अब गिरोह के शेष सदस्यों और अन्य आपराधिक गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

    Also Read : PLFI के दो उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे, कोयला कंपनियों से मांगते थे लेवी

    11 arrested 11 गिरफ्तार Madhupur HDFC Bank robbery case solved मधुपुर HDFC बैंक डकैती कांड का खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePLFI के दो उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे, कोयला कंपनियों से मांगते थे लेवी
    Next Article JSSC पेपर लीक मामला : वित्त विभाग के संतोष मस्ताना को CID ने किया अरेस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.