Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Oct, 2025 ♦ 1:43 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»छठ घाटों पर चाईबासा पुलिस का चौकन्ना पहरा, जीवन रक्षक उपकरणों के साथ तैयार जवान
    चाईबासा

    छठ घाटों पर चाईबासा पुलिस का चौकन्ना पहरा, जीवन रक्षक उपकरणों के साथ तैयार जवान

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurOctober 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चाईबासा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चाईबासा जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिले के सभी प्रमुख छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल के साथ-साथ प्रशिक्षित गोताखोरों को भी तैनात किया गया है।

    छठ घाटों पर डूबने से बचाव और राहत कार्यों के लिए जीवन रक्षक उपकरणों की पूरी व्यवस्था की गई है। पुलिसकर्मियों और गोताखोरों को लाइफ जैकेट, फ्लोटिंग डिवाइस, चाइल्ड लाइफ जैकेट, रेस्क्यू ट्यूब, नायलॉन रस्सी, फुट एयर पंप, फाइबर स्टिक और इमरजेंसी एस्केप ब्रीदिंग डिवाइस जैसे उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इन उपकरणों का इस्तेमाल घाटों पर मौजूद गोताखोर किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत कर सकेंगे।

    चाईबासा पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे घाटों पर भीड़ के दौरान सतर्कता और अनुशासन बनाए रखें, बच्चों पर विशेष ध्यान दें और किसी भी खतरे या आपात स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

    आपात स्थिति में संपर्क के लिए पुलिस ने पुलिस उप निरीक्षक (पु०अ०नि०) गार्दी सुंडी का मोबाइल नंबर 9709186940 जारी किया है। इसके अलावा पश्चिमी चाईबासा पुलिस कंट्रोल रूम से भी मोबाइल नंबर 9508243546 और 9931422251 पर संपर्क किया जा सकता है।

    जिला प्रशासन ने बताया कि छठ पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी। हर घाट पर पुलिसकर्मी और गोताखोर चौकसी में रहेंगे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा या संकट की स्थिति का सामना न करना पड़े।

    पुलिस की अपील : छठ घाटों पर सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, बच्चों को पानी के किनारे अकेले न जाने दें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें।

    Also Read : सरायकेला में छठ घाटों पर होगी जीवन रक्षक उपकरणों से सुरक्षा, हो गयी है तैयारी

    Chaibasa police maintain vigil at Chhath Ghats jawans ready with life-saving equipment चाईबासा छठ घाटों पर चाईबासा पुलिस का चौकन्ना पहरा जीवन रक्षक उपकरणों के साथ तैयार जवान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘मन की बात’ प्रकृति, संस्कृति और देशभक्ति के संदेशों से परिपूर्ण है : बाबूलाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘मन की बात’ प्रकृति, संस्कृति और देशभक्ति के संदेशों से परिपूर्ण है : बाबूलाल

    October 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला में छठ घाटों पर होगी जीवन रक्षक उपकरणों से सुरक्षा, हो गयी है तैयारी

    October 26, 2025
    गुमला

    शटर का ताला तोड़ किराना दुकान में घुसे चोर, लाखों का सामान ले गए साथ

    October 26, 2025
    Latest Posts

    छठ घाटों पर चाईबासा पुलिस का चौकन्ना पहरा, जीवन रक्षक उपकरणों के साथ तैयार जवान

    October 26, 2025

    ‘मन की बात’ प्रकृति, संस्कृति और देशभक्ति के संदेशों से परिपूर्ण है : बाबूलाल

    October 26, 2025

    सरायकेला में छठ घाटों पर होगी जीवन रक्षक उपकरणों से सुरक्षा, हो गयी है तैयारी

    October 26, 2025

    शटर का ताला तोड़ किराना दुकान में घुसे चोर, लाखों का सामान ले गए साथ

    October 26, 2025

    गुमला के विद्यार्थी 2026 बोर्ड परीक्षा में रचेंगे सफलता की नई कहानी : डीसी प्रेरणा

    October 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.