Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Oct, 2025 ♦ 2:31 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के लिए विशेष मैपिंग कैंप आयोजित
    झारखंड

    झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के लिए विशेष मैपिंग कैंप आयोजित

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 25, 2025Updated:October 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने आगामी मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के लिए विशेष निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाता सूची का सही मिलान सुनिश्चित करने के लिए पंचायत और वार्ड स्तर पर विशेष मैपिंग कैंप आयोजित किए जाएंगे।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने जिलों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इन कैंपों का आयोजन करें और पैतृक मैपिंग के कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने बताया कि पैतृक मैपिंग का मुख्य उद्देश्य कम से कम मतदाताओं को दस्तावेज सौंपने की जरूरत सुनिश्चित करना और त्रुटिरहित मिलान करना है।

    मैपिंग कैंपों में किए जाने वाले कार्य :

    • ग्रामीण क्षेत्रों में सभी पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में सभी वार्डों में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।
    • संबंधित मतदान केंद्रों के सभी बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) इन कैंपों में अनिवार्य रूप से शामिल होंगे।
    • बीएलओ 2003 की मतदाता सूची के आधार पर वर्तमान मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन करेंगे।
    • सत्यापित डेटा को बीएलओ ऐप पर डिजिटल रूप में दर्ज किया जाएगा।

    निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला प्रशासन से कहा है कि कैंपों में हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा और पर्याप्त कंप्यूटर ऑपरेटर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इससे मैपिंग का काम तेज होगा और डेटा त्रुटिरहित रहेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिला अधिकारियों से कहा कि इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और तय समय सीमा के भीतर पूरा करें।

    Also Read : झारखंड शराब घोटाले में एसीबी ने दो पूर्व सचिवों को नोटिस भेजा

    Jharkhand organises special mapping camps for intensive revision of voter list झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के लिए विशेष मैपिंग कैंप आयोजित
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article45 घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मॉक ड्रिल के दिए निर्देश
    Next Article तेज रफ्तार बाइक रेलिंग से टकराई, 11वीं के छात्र की मौ’त

    Related Posts

    झारखंड

    राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, सभी जिलों के लिए निर्देश जारी

    October 25, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सैन्यकर्मी अब पारस अस्पताल में भी करा सकेंगे इलाज, हुआ एमओयू

    October 25, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

    October 25, 2025
    Latest Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, सभी जिलों के लिए निर्देश जारी

    October 25, 2025

    सैन्यकर्मी अब पारस अस्पताल में भी करा सकेंगे इलाज, हुआ एमओयू

    October 25, 2025

    रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

    October 25, 2025

    निर्लज्ज बनकर घाटशिला उपचुनाव में वोट मांग रहा इंडी गठगबंधन: बाबूलाल मरांडी

    October 25, 2025

    गुमला के पारसा गांव में तीन महीने से बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

    October 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.