Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Oct, 2025 ♦ 1:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»पिता के दशकर्म के दिन युवक पर चली गोली, इलाके में दहशत
    जमशेदपुर

    पिता के दशकर्म के दिन युवक पर चली गोली, इलाके में दहशत

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaOctober 24, 2025Updated:October 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टूइलाडुंगरी लाइन नंबर 27 में शुक्रवार रात करीब 9 बजे गोली चालन की घटना से सनसनी फैल गई। इस घटना में 30 वर्षीय सागर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सागर सिंह को पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

    जानकारी के अनुसार, सागर सिंह के पिता का कुछ दिन पहले निधन हो गया था और शुक्रवार को उनका दशकर्म संस्कार गुरुद्वारा में संपन्न हुआ। देर शाम दशकर्म कार्यक्रम के बाद सागर अपने कुछ दोस्तों के साथ घर के पास बैठा हुआ था। तभी अचानक, लगभग 9 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग सागर को अस्पताल ले जाने में जुट गए।

    फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना की जानकारी मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावर की पहचान की जा सके।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि सागर शांत स्वभाव का युवक है, और इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। पुलिस इस वारदात को आपसी रंजिश या किसी पुराने विवाद से जोड़कर भी देख रही है। फिलहाल सागर की स्थिति अस्पताल में स्थिर बताई जा रही है, जबकि पुलिस हमलावर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड के लिए गर्व की बात : सीएम हेमंत सोरेन
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 25 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के लिए विशेष मैपिंग कैंप आयोजित

    October 25, 2025
    जमशेदपुर

    45 घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मॉक ड्रिल के दिए निर्देश

    October 25, 2025
    झारखंड

    झारखंड शराब घोटाले में एसीबी ने दो पूर्व सचिवों को नोटिस भेजा

    October 25, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के लिए विशेष मैपिंग कैंप आयोजित

    October 25, 2025

    45 घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मॉक ड्रिल के दिए निर्देश

    October 25, 2025

    झारखंड शराब घोटाले में एसीबी ने दो पूर्व सचिवों को नोटिस भेजा

    October 25, 2025

    छठ महापर्व : नहाय-खाय पर घर-घर छाई पवित्रता, कद्दू-भात का बना प्रसाद

    October 25, 2025

    लोहरदगा में झारखंड आंदोलनकारी महासभा का धरना-प्रदर्शन 29 अक्टूबर को

    October 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.