Patna : पटना के होटल मौर्या में आज बिहार महागठबंधन की ओर से एक प्रेसवार्ता आयोजिती की गयी थी। इस प्रेसवार्ता में महागठबंधन ने सीएम और डिप्टी सीएम फेस का ऐलान किया। सीएम के लिए तेजस्वी यादव को चुना गया। वहीं. डिप्टी सीएम के लिए मुकेश सहनी के नाम पर मुहर लगाई गयी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबकुछ तो ठीक रहा, पर चौंकाने वाली एक बात दिखी। यहां स्टेज पर लगाये गये महागठबंधन के पोस्टर से JMM यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा नामो-निशान नहीं था। पोस्टर से लोगो तक गायब था।
जेएमएम ने पहले ही दूरी बनाई थी
कुछ दिन पहले ही जेएमएम ने स्पष्ट रूप से घोषणा की थी कि वह इस बार होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के साथ नहीं लड़ेगा। पार्टी ने यह भी संकेत दिया था कि वह अपनी राजनीतिक रणनीति अलग रखते हुए स्वतंत्र रूप से चुनाव में भाग ले सकती है।
प्रेसवार्ता में बदलाव ने दी नई जानकारी
आज की प्रेसवार्ता में जेएमएम के लोगो को हटाना इस बात को और अधिक स्पष्ट करता है कि जेएमएम और महागठबंधन के बीच दूरी बढ़ गयी है। पार्टी के इस कदम से बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन और जेएमएम के बीच राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की संभावना बढ़ गई है। इधर, राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि जेएमएम की यह दूरी महागठबंधन के चुनावी अभियान पर असर डाल सकती है। उनका मानना है कि अब महागठबंधन को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है और नए सहयोगियों या उम्मीदवारों की भूमिका पर ध्यान केंद्रित करना होगा। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन और जेएमएम के बीच इस दूरी के असर से मतदाता भी प्रभावित हो सकते हैं। राजनीतिक दल अब अपनी प्रचार रणनीतियों और गठबंधन संबंधी घोषणाओं पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

Also Read : पाकिस्तान से हथियार मंगा रहे गैंगस्टर, सीएम कराएं उच्चस्तरीय जांच : बाबूलाल