Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Oct, 2025 ♦ 11:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»निगम प्रशासक का इंफोर्समेंट टीम को सख्त निर्देश- युद्धस्तर पर चलाया जाए अतिक्रमण हटाओ अभियान
    जोहार ब्रेकिंग

    निगम प्रशासक का इंफोर्समेंट टीम को सख्त निर्देश- युद्धस्तर पर चलाया जाए अतिक्रमण हटाओ अभियान

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurOctober 23, 2025Updated:October 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    निगम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव इंफोर्समेंट टीम को सख्त निर्देश दिया कि शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान युद्धस्तर पर चलाया जाए। शहर की मुख्य सड़कें, चौक-चौराहे और सार्वजनिक स्थल अतिक्रमणमुक्त बनाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासक सुशांत गौरव आज निगम सभागार में इनफोर्समेंट टीम के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक का मकसद शहर में चल रहे विभिन्न अभियानों की प्रगति की समीक्षा करना और फील्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं का समाधान करना था। बैठक में प्रशासक ने टीम को कई अहम निर्देश दिए।

    प्रशासक ने C&D वेस्ट और मुख्य मार्गों पर गंदगी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश भी दिया। सभी दुकानदारों को दो डस्टबिन रखना अनिवार्य किया गया है। ऐसा नहीं करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में वाटर बॉडीज की स्वच्छता को भी अहम माना गया। तालाब और नालों में ठोस और तरल अपशिष्ट डालने वालों के खिलाफ चालान काटने और आवश्यकता पड़ने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का भी आदेश दिया गया। इससे निगम के कार्य सुचारू रूप से चल सकेंगे।

    प्रशासक ने छठ महापर्व को लेकर विशेष अभियान की रूपरेखा भी तय की। उन्होंने कहा कि तालाबों के आसपास रात्री गश्त की जाए और असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी रखी जाए। किसी भी प्रकार के अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह प्रक्रिया महापर्व तक लगातार जारी रहेगी, और पर्व के बाद अतिक्रमण हटाने के कार्य में और तेजी लाई जाएगी ताकि शहर की साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे। बैठक में उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासक, सभी इनफोर्समेंट अधिकारी और निगम कर्मचारी उपस्थित थे।

    निगम

    Also Read : SSP ने एक्टिव की शक्ति कमांडो और बाइक पेट्रोलिंग, चोरी व छेड़खानी पर कसेगी नकेल

    RMC Administrator issues strict instructions to enforcement team - Encroachment removal drive should be carried out on war footing RMC प्रशासक का इनफोर्समेंट टीम को सख्त निर्देश- युद्धस्तर पर चलाया जाए अतिक्रमण हटाओ अभियान The Municipal Administrator issued strict instructions to the enforcement team - the encroachment removal campaign should be carried out on a war footing.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमेज़न में रोबोट्स का दबदबा बढ़ेगा, 6 लाख नौकरियां खतरे में
    Next Article दिवाली की रात युवक को सांप ने डसा, इलाज के दौरान आज तोड़ा दम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग पुलिस ने नशे के धंधेबाजों को दी बड़ी चोट, चार तस्कर गिरफ्तार

    October 23, 2025
    गुमला

    अपनी ही बाइक में पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस… जानें क्यों

    October 23, 2025
    जामताड़ा

    विधानसभा अध्यक्ष ने फुटबॉल प्रतियोगिता में विजय टीम को किया पुरस्कृत

    October 23, 2025
    Latest Posts

    हजारीबाग पुलिस ने नशे के धंधेबाजों को दी बड़ी चोट, चार तस्कर गिरफ्तार

    October 23, 2025

    अपनी ही बाइक में पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस… जानें क्यों

    October 23, 2025

    विधानसभा अध्यक्ष ने फुटबॉल प्रतियोगिता में विजय टीम को किया पुरस्कृत

    October 23, 2025

    जमशेदपुर में ट्रेन हादसे में बुजुर्ग की मौत, परिवार में मातम…

    October 23, 2025

    डीसी ने पदाधिकारी के साथ छठ घाटों का किया निरीक्षण, व्यवस्था बहाल करने का दिया निर्देश

    October 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.