Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Oct, 2025 ♦ 9:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»श्वेता सुमन का नामांकन रद्द होने पर राजद ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
    बिहार

    श्वेता सुमन का नामांकन रद्द होने पर राजद ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 23, 2025Updated:October 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राजद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Kaimur : बक्सर सांसद और राजद नेता सुधाकर सिंह ने कैमूर जिले के रामगढ़ में अपने पैतृक आवास पर प्रेस वार्ता कर मोहनिया विधानसभा की राजनीति पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद प्रत्याशी श्वेता सुमन का नामांकन गलत तरीके से रद्द किया गया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और संवैधानिक प्रक्रिया की अवहेलना बताया।

    ‘एसडीओ ने नियम तोड़े’

    सुधाकर सिंह ने कहा कि अगर श्वेता सुमन का पांच साल पुराना जाति प्रमाण पत्र गलत था, तो इसकी अपील पटना में संबंधित अधिकारी के सामने होनी चाहिए थी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब नामांकन 20 अक्टूबर को दाखिल हुआ, तो 18 अक्टूबर की शिकायत के आधार पर कैसे सुनवाई हुई और नामांकन रद्द कर दिया गया। उन्होंने इसे साजिश करार देते हुए कहा कि मोहनिया के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) ने कानून का पालन नहीं किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दबाव में यह फैसला लिया गया।

    ‘कॉल डिटेल से खुलेगा सच’

    सुधाकर सिंह ने निर्वाचन आयोग से एसडीओ की कॉल डिटेल जांचने की मांग की, ताकि सच्चाई सामने आए। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण पत्र रद्द करने का अधिकार अंचल अधिकारी को नहीं, बल्कि अतिरिक्त सचिव स्तर के अधिकारी को होता है। नियमों के अनुसार, रद्द करने से पहले नोटिस और जवाब का मौका देना जरूरी था, लेकिन इस मामले में पूरी प्रक्रिया की अनदेखी की गई।

    हाईकोर्ट में दी दस्तक, रवि पासवान को समर्थन

    सुधाकर सिंह ने बताया कि राजद ने इस मामले में पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। साथ ही, उन्होंने ऐलान किया कि मोहनिया विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी रवि पासवान को राजद का समर्थन प्राप्त है। इस समर्थन को स्वयं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिया है।

    ‘राजद समर्थित उम्मीदवार जीतेगा’

    सुधाकर सिंह ने दावा किया कि राजद समर्थित उम्मीदवार स्पष्ट बहुमत से मोहनिया सीट जीतेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में गलत एफिडेविट का मामला कोर्ट में जाना चाहिए, न कि राजनीतिक दबाव से फैसले होने चाहिए। उन्होंने इस कार्रवाई को नीतीश कुमार और अमित शाह के इशारे पर लिया गया फैसला बताया।

    Also Read : SAAF Athletics 2025 को लकेर रांची में बदल गई ट्रैफिक व्यवस्था… जानें

    RJD moves High Court after Shweta Suman's nomination is cancelled RJD moves High Court over cancellation of Shweta Suman's nomination Sudhakar Singh's big statement on Mohania nomination cancellation: 'The decision was taken under pressure from Nitish and Amit Shah' मोहनिया नामांकन रद्द पर सुधाकर सिंह का बड़ा बयान : 'नीतीश और अमित शाह के दबाव में हुआ फैसला' श्वेता सुमन का नामांकन रद्द करने पर राजद ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSAAF Athletics 2025 को लकेर रांची में बदल गई ट्रैफिक व्यवस्था… जानें
    Next Article सांसद विजय हांसदा लोगों की समस्याओं से हुए रूबरू, बोले- जल्द होगा समाधान

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार महागठबंधन के पोस्टर से हटाया गया जेएमएम का लोगो

    October 23, 2025
    बिहार

    हजारीबाग में ATM फ्रॉड : झटके में उड़ा दिया 50 हजार…जानें कैसे

    October 23, 2025
    झारखंड

    CM और डिप्टी सीएम फेस के ऐलान पर बोले कैलाश यादव- अब साकार होगा नया बिहार का सपना

    October 23, 2025
    Latest Posts

    हजारीबाग पुलिस ने नशे के धंधेबाजों को दी बड़ी चोट, चार तस्कर गिरफ्तार

    October 23, 2025

    अपनी ही बाइक में पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस… जानें क्यों

    October 23, 2025

    विधानसभा अध्यक्ष ने फुटबॉल प्रतियोगिता में विजय टीम को किया पुरस्कृत

    October 23, 2025

    जमशेदपुर में ट्रेन हादसे में बुजुर्ग की मौत, परिवार में मातम…

    October 23, 2025

    डीसी ने पदाधिकारी के साथ छठ घाटों का किया निरीक्षण, व्यवस्था बहाल करने का दिया निर्देश

    October 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.