Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Oct, 2025 ♦ 4:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»पलामू में वॉल पुट्टी मिस्त्री की ह’त्या, गर्दन में मा’री तीन गो’ली
    क्राइम

    पलामू में वॉल पुट्टी मिस्त्री की ह’त्या, गर्दन में मा’री तीन गो’ली

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 19, 2025Updated:October 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वॉल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में रविवार सुबह एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। वॉल पुट्टी का काम करने वाले हसन अली की अपराधियों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है।

    तीन गोलियां गर्दन में, पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

    मृतक हसन अली के शव पर गर्दन में तीन गोलियां मारी गई थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, हसन अली 2020 में एक हत्या के मामले में जेल जा चुका था। जेल से रिहा होने के बाद वह शहर से बाहर चला गया था और कुछ ही दिन पहले ही घर लौटा था। उसका भाई एक सरकारी अधिकारी के यहां ड्राइवर का काम करता है। हसन अली वॉल पुट्टी के अलावा अन्य छोटे-मोटे काम भी करता था।

    सड़क से उठाकर मचान पर हत्या

    परिजनों और गवाहों के बयान से पता चला है कि रविवार सुबह हसन अली सड़क पर खड़ा था, तभी अपराधी आए और उसे जबरन उठा ले गए। शाहपुर मचान पर पहुंचकर उन्होंने पहले चाकू से वार किया और फिर गोली मार दी। घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी।

    जांच शुरू

    चैनपुर थानेदार श्रीराम शर्मा ने मीडिया को बताया कि यह हत्या आपसी रंजिश के कारण की गई लगती है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

    Also Read : दिवाली-छठ पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क : पटना में चिकित्सा व्यवस्था हाई अलर्ट पर

    Crime news Palamu Crime News Palamu News suspicion of mutual enmity Wall putty mechanic shot dead in Palamu आपसी रंजिश का शक क्राइम न्यूज पलामू क्राइम न्यूज पलामू न्यूज पलामू में वॉल पुट्टी मिस्त्री की गोली मारकर हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसब्जी मंडी बना रणक्षेत्र : जाम को लेकर दो गुटों में लाठी-डंडों से भिड़ंत, दर्जनभर लोग घायल
    Next Article इस बार शाम नहीं, दोपहर में बजेगी समृद्धि की घंटी, दिवाली पर खास मुहूर्त ट्रेडिंग टाइमिंग जारी

    Related Posts

    झारखंड

    बंदर के बच्चे ने मचाया आतंक, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

    October 19, 2025
    झारखंड

    नित्य काली मंदिर में उमड़ रही भक्तों की भीड़, मन्नत पूरी होने की है मान्यता

    October 19, 2025
    जामताड़ा

    धनतेरस पर जामताड़ा में करीब 15 करोड़ का कारोबार, अब दीपावली की तैयारियों में जुटे लोग

    October 19, 2025
    Latest Posts

    दीवाली पर पटना में फायर डिपार्टमेंट अलर्ट, आ’ग से बचाव के लिए शहर को चार जोन में बांटा

    October 19, 2025

    बंदर के बच्चे ने मचाया आतंक, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

    October 19, 2025

    Diwali 2025 : 20 अक्टूबर को मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा… जानें शुभ मुहूर्त और नियम

    October 19, 2025

    नित्य काली मंदिर में उमड़ रही भक्तों की भीड़, मन्नत पूरी होने की है मान्यता

    October 19, 2025

    बिहार चुनाव 2025 : निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान का निर्देश

    October 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.