Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Oct, 2025 ♦ 8:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»कोयला साईडिंग के ट्रांसपोर्ट कर्मियों ने किया हड़ताल, मानदेय नहीं मिलने से हुए नाराज
    जामताड़ा

    कोयला साईडिंग के ट्रांसपोर्ट कर्मियों ने किया हड़ताल, मानदेय नहीं मिलने से हुए नाराज

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 18, 2025Updated:October 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोयला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : चितरा कोलयरी से जामताड़ा रेलवे साइडिंग तक कोयला पहुंचाने वाली शर्मा ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारियों ने शनिवार को तीन महीने से वेतन न मिलने के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी। नाराज कर्मचारियों ने काम बंद कर कोलयरी प्रबंधन को इसकी सूचना दी।

    कर्मचारियों का आरोप : हर महीने परेशानी

    कर्मचारी जीतू सिंह ने बताया कि शर्मा ट्रांसपोर्ट कंपनी हर महीने वेतन भुगतान में देरी करती है। पिछले एक साल से कर्मचारियों को बार-बार विरोध करना पड़ रहा है। वेतन दो-तीन महीने बाद भी केवल हड़ताल या प्रदर्शन के बाद मिलता है। कर्मचारियों ने कहा कि दशहरा और अब दीपावली के मौके पर भी वेतन न मिलने से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    कंपनी की उदासीनता

    हड़ताल के बावजूद शर्मा ट्रांसपोर्ट ने कोई कदम नहीं उठाया। कर्मचारियों ने बताया कि चितरा कोलयरी के जीएम हर बार वेतन दिलाने का आश्वासन देते हैं, लेकिन कंपनी समय पर भुगतान नहीं करती। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि वे वेतन भुगतान के लिए जिला प्रशासन से भी गुहार लगाएंगे।

    हड़ताल में शामिल कर्मचारी

    हड़ताल में जीतू सिंह, संजय भैया, रंजीत साव, माना ठाकुर, धर्मेंद्र सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, महादेव सोरेन, रीता सिंह, किशोर मंडल, मनोज चौरसिया, सोमनाथ दत्ता सहित कई कर्मचारी शामिल थे।

    प्रभावित हो सकता है कोयला परिवहन

    कर्मचारियों की हड़ताल से कोयला परिवहन पर असर पड़ सकता है। जिला प्रशासन और कोलयरी प्रबंधन से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की जा रही है ताकि कर्मचारियों की समस्या का समाधान हो सके।

    angry over non-payment of honorarium Coal siding transport workers went on strike Jamtara: Sharma Transport employees go on strike over non-payment of salaries कोयला साईडिंग के ट्रांसपोर्टर कर्मियों ने किया हड़ताल जामताड़ा : शर्मा ट्रांसपोर्ट के कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर की हड़ताल मानदेय नहीं मिलने से हुए नाराज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में “रेड रन मैराथन” : एचआईवी/एड्स जागरूकता के लिए युवाओं ने लगाई दौड़
    Next Article झालसा रांची की बड़ी पहल : गरीब और जरूरतमंदों तक पहुंचा कानूनी ज्ञान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल की सीएम से मांग– बोरियो में अवैध पत्थर खनन करने वाले माफिया पर हो कार्रवाई

    October 18, 2025
    जमशेदपुर

    20 लाख की डकैती मामले का खुलासा, पांच कुख्यात पुलिस की गिरफ्त में

    October 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झामुमो पर भाजपा का तंज, प्रतुल बोले- बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से निकले हम

    October 18, 2025
    Latest Posts

    बाबूलाल की सीएम से मांग– बोरियो में अवैध पत्थर खनन करने वाले माफिया पर हो कार्रवाई

    October 18, 2025

    20 लाख की डकैती मामले का खुलासा, पांच कुख्यात पुलिस की गिरफ्त में

    October 18, 2025

    झामुमो पर भाजपा का तंज, प्रतुल बोले- बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से निकले हम

    October 18, 2025

    धनतेरस पर बर्तन दुकानों में खरीदारी की रौनक, बाजारों में देर रात तक रही चहल-पहल…

    October 18, 2025

    जहां-तहां से बाइक चोरी कर खपा देता था औने-पौने दाम में, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

    October 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.