Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Oct, 2025 ♦ 7:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»जमशेदपुर के डीसी लाउंज तोड़फोड़ मामले का मुख्‍य आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के डीसी लाउंज तोड़फोड़ मामले का मुख्‍य आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurOctober 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमशेदपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीसी लाउंज में 13 अक्टूबर की शाम हुई तोड़फोड़ मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से उस लोहे की रॉड को भी बरामद कर लिया है, जिसका इस्तेमाल उसने घटना के दौरान किया था। आरोपित को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने शुक्रवार को बताया कि आरोपित की पहचान 37 वर्षीय मोहम्मद मुश्ताक गद्दी के रूप में हुई है। गिरफ्तार करने के बाद आरोपित को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में (जेल) भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना का कारण आपसी विवाद निकला है।

    एसपी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था। इस टीम का नेतृत्व डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर ने किया। टीम ने डीसी लाउंज और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज का गहराई से विश्लेषण किया और उसी के आधार पर आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, मो. मुश्‍ताक के खिलाफ बिष्टुपुर और साकची थाने में दो अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं, जिनकी जांच जारी है। फिलहाल आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि पुलिस अन्य संभावित आरोपितों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

    मालूम हो कि कुछ दिनों पूर्व साकची में हुई मारपीट की एक घटना में मुश्‍ताक का भतीजा शामिल था, जिसमें पीड़ित युवक डीसी लाउंज संचालक का रिश्तेदार था। इसी बात से नाराज होकर मुश्‍ताक ने बदला लेने की नीयत से बिष्टुपुर स्थित डीसी लाउंज में तोड़फोड़ की योजना बनाई और लोहे की रॉड लेकर वहां पहुंचा।

    Also Read : मिठाई दुकान में बाल मजदूरी का भंडाफोड़, तीन बच्चे मुक्त, दुकानदार पर FIR

    Main accused in Jamshedpur DC Lounge vandalism case arrested sent to jail जमशेदपुर के डीसी लाउंज तोड़फोड़ मामले का मुख्‍य आरोपित गिरफ्तार भेजा गया जेल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदीपावली और काली पूजा को लेकर बाजारों में रौनक, दीप-दीया की खरीदारी में जुटे लोग
    Next Article स्वदेशी अभियान के तहत भाजपा नेत्री ने महिलाओं के बीच बांटे मिट्टी के दीये

    Related Posts

    जमशेदपुर

    20 लाख की डकैती मामले का खुलासा, पांच कुख्यात पुलिस की गिरफ्त में

    October 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झामुमो पर भाजपा का तंज, प्रतुल बोले- बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से निकले हम

    October 18, 2025
    झारखंड

    धनतेरस पर बर्तन दुकानों में खरीदारी की रौनक, बाजारों में देर रात तक रही चहल-पहल…

    October 18, 2025
    Latest Posts

    20 लाख की डकैती मामले का खुलासा, पांच कुख्यात पुलिस की गिरफ्त में

    October 18, 2025

    झामुमो पर भाजपा का तंज, प्रतुल बोले- बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से निकले हम

    October 18, 2025

    धनतेरस पर बर्तन दुकानों में खरीदारी की रौनक, बाजारों में देर रात तक रही चहल-पहल…

    October 18, 2025

    जहां-तहां से बाइक चोरी कर खपा देता था औने-पौने दाम में, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

    October 18, 2025

    JMM ने तोड़ा महागठबंधन से नाता, 6 सीटों पर अकेले उतरेगा मैदान में…

    October 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.