Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jun, 2026 ♦ 1:27 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»टीम इंडिया में खेलने का सपना टूटा, एक करोड़ रुपये भी गए… जानिए पूरा मामला
    झारखंड

    टीम इंडिया में खेलने का सपना टूटा, एक करोड़ रुपये भी गए… जानिए पूरा मामला

    Team JoharBy Team JoharOctober 16, 2025Updated:October 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    टीम इंडिया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dumka : क्रिकेट का क्रेज भारत में इस कदर बढ़ गया है कि कई माता-पिता अपने बच्चों को टीम इंडिया में खेलता देखने का सपना देखने लगे हैं। इसी सपने का फायदा उठाकर कुछ लोग ठगी भी करने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला दुमका में सामने आया है, जहां एक सरकारी शिक्षक से उनके बेटे को भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल कराने के नाम पर एक करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई।

    शिवपहाड़ इलाके के रहने वाले शिक्षक बुलबुल कुमार ने दुमका नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे आशुतोष आनंद ने अंडर-14 क्रिकेट टीम में खेला था। इसी दौरान शहर के बक्शी बांध मुहल्ले के रहने वाले किसलय पल्लव ने खुद को क्रिकेट संगठन से जुड़ा हुआ बताते हुए उनके बेटे को अंडर-19 टीम और रणजी ट्रॉफी में शामिल कराने का दावा किया।

    चार साल में किसलय ने कोचिंग, चयन और अन्य खर्चों के नाम पर शिक्षक से 50 लाख रुपये नकद और 50 लाख रुपये ऑनलाइन (फोनपे व गूगल पे) ठग लिए।

    इतना ही नहीं, किसलय ने बीसीसीआई का फर्जी लेटर भी दिखाया, जिसमें लिखा था कि आशुतोष का चयन हो गया है। जब शिक्षक ने उस लेटर की जांच करवाई तो वह नकली निकला। बेटे का नाम कहीं भी चयन सूची में नहीं था।

    शिक्षक का आरोप है कि किसलय खुद को जिला क्रिकेट संघ का सदस्य बताता है और फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोगों से पैसे ऐंठता है। उसने क्रिकेट चयनकर्ताओं और अधिकारियों के नाम पर भी फोन करवा कर भरोसा दिलाया।

    इस मामले में दुमका नगर थाना में केस संख्या 185/25 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धाराएं 316(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। केस की जांच एसआई अनुज कुमार कर रहे हैं।

    एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

     

    अंडर-19 टीम एक करोड़ की ठगी क्रिकेट चयन ठगी क्रिकेट ठगी क्रिकेट स्कैम खेल घोटाला झारखंड खबर दुमका दुमका न्यूज धोखाधड़ी पुलिस एफआईआर फर्जी चयन बीसीसीआई फर्जी लेटर रणजी ट्रॉफी सरकारी शिक्षक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार चुनाव : तेज प्रताप, रामकृपाल और रीतलाल यादव सहित कई दिग्गज करेंगे नामांकन, कई राज्यों के सीएम रहेंगे मौजूद
    Next Article शेयर बाजार में तेजी की लहर, सेंसेक्स-निफ्टी बूम पर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : राज्यसभा चुनाव 2026 – कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची जारी की, झारखंड से प्रणव झा को मिला टिकट

    June 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिमडेगा के आम लंदन के लिए रवाना, महिला किसानों की मेहनत ने खोले विदेश के बाजार

    June 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एसएसपी के अभियान का असर, चोरी की बाइक बेचने जा रहे युवक को नामकुम पुलिस ने दबोचा

    June 4, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : राज्यसभा चुनाव 2026 – कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची जारी की, झारखंड से प्रणव झा को मिला टिकट

    June 4, 2026

    सिमडेगा के आम लंदन के लिए रवाना, महिला किसानों की मेहनत ने खोले विदेश के बाजार

    June 4, 2026

    एसएसपी के अभियान का असर, चोरी की बाइक बेचने जा रहे युवक को नामकुम पुलिस ने दबोचा

    June 4, 2026

    22 माह की अदिति लापता मामले में राज्यपाल ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव को दिया त्वरित कार्रवाई का निर्देश

    June 4, 2026

    डीजल महंगा, बढ़ा ट्रांसपोर्ट का खर्च… रांची में मिनी ट्रक भाड़े में 15% बढ़ोतरी

    June 4, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.