Patna : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 18 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे पहले भाजपा ने पहली सूची में 71 और दूसरी सूची में 12 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे।
तीसरी सूची में पार्टी ने दो और महिलाओं को टिकट दिया है। खास बात यह है कि राघोपुर से सतीश यादव को भाजपा का टिकट मिला है। यह सीट राजद के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पारंपरिक विधानसभा क्षेत्र है।
इसके अलावा, भाजपा ने भभुआ के विधायक भरत बिंद और मोहनिया की विधायक संगीता पासवान को पार्टी में शामिल होने के बाद टिकट दिया है। वहीं, पीरपैंती सीट से भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक ललन पासवान का टिकट काट दिया है।

Also Read : राजधानी के 35 प्रमुख छठ घाटों की सीसीटीवी से होगी निगरानी, लगाए जा रहे 187 हाइटेक कैमरे
Also Read : इप्सोवा दीवाली मेले का भव्य आगाज़ आज, परंपरा और आधुनिकता का होगा अद्भुत संगम
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 16 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : गढ़चिरौली में बड़ा आत्मसमर्पण : छह करोड़ के इनामी भूपति समेत 61 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Also Read : हजारीबाग जमीन घोटाला : तत्कालीन सदर सीओ शैलेश कुमार सलाखों के पीछे, एसीबी ने किया था गिरफ्तार