Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Apr, 2026 ♦ 3:48 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड के 48 नगर निकायों में चुनाव का रास्ता साफ, पिछड़े वर्गों के आरक्षण पर राज्य सरकार ने लगाई मुहर
    झारखंड

    झारखंड के 48 नगर निकायों में चुनाव का रास्ता साफ, पिछड़े वर्गों के आरक्षण पर राज्य सरकार ने लगाई मुहर

    Team JoharBy Team JoharOctober 14, 2025Updated:October 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: झारखंड में लंबे समय से टल रहे नगर निकाय चुनाव अब होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के सभी 48 नगर निकायों में चुनाव कराने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण निर्धारण पर पिछड़ा वर्ग आयोग की अनुशंसा को भी हरी झंडी दे दी गई है।

    राज्य सरकार ने झारखंड नगरपालिका (निर्वाचन एवं चुनाव याचिका) नियमावली 2012 में संशोधन करते हुए यह स्पष्ट किया है कि महापौर और अध्यक्ष पदों पर अधिकतम 50 प्रतिशत आरक्षण सीमा का पालन किया जाएगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग (BC-I व BC-II) को इसी सीमा के भीतर आरक्षण मिलेगा। नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत स्तर पर पिछड़े वर्गों का आरक्षण उनकी जनसंख्या के अनुपात में तय किया गया है।

    नगर निगमों में आरक्षण प्रतिशत

    रांची – BC-I: 37.51%, BC-II: 13.03%, कुल: 50.55%
    धनबाद – BC-I: 31.34%, BC-II: 18.64%, कुल: 52.84%
    हजारीबाग – BC-I: 39.58%, BC-II: 6.82%, कुल: 46.18%
    देवघर – BC-I: 32.95%, BC-II: 17.28%, कुल: 50.24%
    गिरिडीह – BC-I: 31.37%, BC-II: 8.12%, कुल: 39.49%
    आदित्यपुर – BC-I: 29.14%, BC-II: 3.60%, कुल: 32.74%
    चाईबासा – BC-I: 24.07%, BC-II: 23.43%, कुल: 47.50%

    नगर परिषदों में आरक्षण प्रतिशत

    विश्रामपुर – BC-I: 39.66%, BC-II: 13.37%, कुल: 53.04%
    गोला – BC-I: 53.62%, BC-II: 13.10%, कुल: 66.72%
    साहेबगंज – BC-I: 50.97%, BC-II: 19.89%, कुल: 70.85%
    चक्रधरपुर – BC-I: 44.58%, BC-II: 28.30%, कुल: 72.88%
    मधुपुर – BC-I: 56.78%, BC-II: 14.83%, कुल: 71.61%
    लोहरदगा – BC-I: 40.75%, BC-II: 16.30%, कुल: 57.05%
    गुमला – BC-I: 25.27%, BC-II: 17.91%, कुल: 43.17%
    जुगसलाई – BC-I: 37.17%, BC-II: 18.36%, कुल: 56.53%

    नगर पंचायतों में आरक्षण प्रतिशत

    मेदिनीनगर – BC-I: 45.65%, BC-II: 23.29%, कुल: 68.94%
    जमशेदपुर – BC-I: 42.60%, BC-II: 28.77%, कुल: 71.37%
    राजमहल – BC-I: 72.55%, BC-II: 8.91%, कुल: 81.46%
    बरहरवा – BC-I: 55.74%, BC-II: 26.98%, कुल: 82.72%
    धनवार – BC-I: 43.61%, BC-II: 36.82%, कुल: 79.02%
    बड़की सरिया – BC-I: 37.98%, BC-II: 30.60%, कुल: 67.87%
    बासुकिनाथ – BC-I: 49.74%, BC-II: 13.28%, कुल: 63.02%
    चाकुलिया – BC-I: 31.69%, BC-II: 28.61%, कुल: 60.40%

    महापौर और अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण

    राज्य आयोग की अनुशंसा के अनुसार, नगर निगमों में BC-I के लिए 30.28%, BC-II के लिए 14.15% यानी कुल 44.43% आरक्षण तय हुआ है। नगर परिषदों में BC-I के लिए 39.94%, BC-II के लिए 11.70% यानी कुल 51.64% और नगर पंचायतों में BC-I के लिए 41.20%, BC-II के लिए 9.90% यानी कुल 51.10% आरक्षण तय किया गया है।

    इस निर्णय के बाद झारखंड में करीब पांच साल से लंबित निकाय चुनावों की राह खुल गई है। राज्य चुनाव आयोग अब अधिसूचना जारी करने की तैयारी में जुट जाएगा। सरकार का मानना है कि आरक्षण तय हो जाने से चुनाव प्रक्रिया में किसी तरह की कानूनी बाधा नहीं रहेगी।

    अब झारखंड के 48 निकायों में स्थानीय निकाय चुनाव की हलचल एक बार फिर शुरू होने जा रही है।

    Anganwadi BBM University Cabinet Decisions DA Hike Education Reform health infrastructure Hemant Soren Jamshedpur News Jharkhand cabinet Jharkhand Development Jharkhand Government ranchi news Saranda Sanctuary State Employees
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: सरकारी कर्मियों का डीए बढ़ा, सारंडा को मिला अभ्यारण्य का दर्जा…
    Next Article NIA की बड़ी कार्रवाई : केरल से दबोचा गया लांजी ब्लास्ट का फरार माओवादी

    Related Posts

    गिरिडीह

    गिरिडीह: ट्रैफिक जाम से निपटने को प्रशासन सख्त, कई फैसलों पर चर्चा

    April 19, 2026
    झारखंड

    JPSC परीक्षा के लिए रेलवे का खास इंतजाम, रांची से पटना और डीडीयू के लिए स्पेशल ट्रेनें

    April 19, 2026
    क्राइम

    खूंटी में युवक की पत्थर से कूचकर ह’त्या, इलाके में सनसनी

    April 19, 2026
    Latest Posts

    गिरिडीह: ट्रैफिक जाम से निपटने को प्रशासन सख्त, कई फैसलों पर चर्चा

    April 19, 2026

    JPSC परीक्षा के लिए रेलवे का खास इंतजाम, रांची से पटना और डीडीयू के लिए स्पेशल ट्रेनें

    April 19, 2026

    खूंटी में युवक की पत्थर से कूचकर ह’त्या, इलाके में सनसनी

    April 19, 2026

    धनबाद को मिले नए ग्रामीण एसपी, एस मोहम्मद याकूब ने संभाला पदभार

    April 19, 2026

    झारखंड में भीषण गर्मी के कारण स्कूल समय बदलने की मांग, पेरेंट्स एसोसिएशन ने सरकार से की अपील

    April 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.