Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जामताड़ा में आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन में स्वदेशी अपनाने का आह्वान, अन्नपूर्णा देवी ने कहा: भारत फिर बनेगा सोने की चिड़िया…
    झारखंड

    जामताड़ा में आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन में स्वदेशी अपनाने का आह्वान, अन्नपूर्णा देवी ने कहा: भारत फिर बनेगा सोने की चिड़िया…

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2025No Comments3 Mins Read59
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : भारतीय जनता पार्टी, जामताड़ा जिला के बैनर तले आत्मनिर्भर भारत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विकास महतो उपस्थित रहे।

    अपने संबोधन में अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान का उद्देश्य देश में स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और बढ़ावा देने का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि हर नागरिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करे और भारत की प्राचीन संस्कृति और विरासत को पुनर्जीवित करे। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के शासनकाल में हमारी मूल पहचान को कमजोर करने का प्रयास किया गया था, लेकिन आज मोदी सरकार उसी गौरव को फिर से स्थापित करने के लिए कार्य कर रही है।

    उन्होंने कहा कि भारत एक समय सोने की चिड़िया कहलाता था, और अब फिर से स्वदेशी उत्पादों के माध्यम से उस पहचान को वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है। जो वस्तुएं भारत में निर्मित होती हैं, जिनमें हमारे मजदूरों की मेहनत और देश की मिट्टी की खुशबू होती है, वही असली स्वदेशी हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महात्मा गांधी के स्वदेशी के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि वर्ष 2047 तक भारत पूर्ण विकसित राष्ट्र बन सके।

    विकास महतो ने कहा कि जामताड़ा विधानसभा में यह सम्मेलन “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” के संकल्प को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है — चाहे वह रक्षा क्षेत्र हो या अर्थव्यवस्था। हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन कर विश्व को संदेश दिया है कि अब भारत किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत हर क्षेत्र में पूरी तरह आत्मनिर्भर बने, जिससे देश की अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत हो।

    कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री मितेश शाह ने प्रस्तुत किया।

    इस अवसर पर पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, जिला महामंत्री दिलीप हेंब्रम, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राय, भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल, विनोद मंडल, सुनील हांसदा, तरुण गुप्ता, मीहीजाम नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा, नगर पंचायत के निवर्तमान उपाध्यक्ष चंडी चरण दे, मोहन शर्मा, सुजाता सिंह, आभा आर्या, प्रदीप राउत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुणाल सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष और अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Annapurna Devi Atmanirbhar Bharat Bjp Jamtara jharkhand Narendra modi political news Sumit Sharan Swadeshi Campaign Vikash Mahato
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदीपावली और छठ पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर झारखंड पुलिस सतर्क, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश
    Next Article झारखंड में शराब की कालाबाजारी पर सख्ती, हर बोतल पर होगी ऑनलाइन निगरानी…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    Latest Posts

    “सलवार उतारना, छाती दबाना रे*प की कोशिश नहीं”, पटना HC के फैसले पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 23, 2026

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026

    बिनोद बिहारी महतो : सत्ता से ज्यादा समाज की चिंता, ‘पढ़ो और लड़ो’ से अमर हुआ एक आंदोलनकारी

    September 23, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.