Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»खेल-सिनेमा»सांसद खेल महोत्सव में बिछी शतरंज की विसात, दर्जनों खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर
    खेल-सिनेमा

    सांसद खेल महोत्सव में बिछी शतरंज की विसात, दर्जनों खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    खेल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सांसद खेल महोत्सव के तहत रविवार को शहर स्थित डीएन अकादमी में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर के कई युवा शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी कौशल दिखाया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएन अकादमी के संरक्षक प्रदीप कुमार भैया ने किया। इस अवसर पर चेस एसोसिएशन के जिला सचिव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ अभियान का हिस्सा है। इसका उद्देश्य देश भर के युवाओं को खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है।

    सांसद खेल महोत्सव में विभिन्न स्तरों पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसमें ग्रामीण, ब्लॉक, जिला और लोकसभा स्तर की प्रतियोगिताएं शामिल हैं। महोत्सव में फुटबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, क्रिकेट, शतरंज, बैडमिंटन सहित कई खेलों में प्रतिभागियों को मैदान मिलता है।

    दुमका लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा द्वारा आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य जामताड़ा के होनहार खिलाड़ियों को निखारना और उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना है। डीएन अकादमी के संरक्षक प्रदीप कुमार भैया ने कहा कि यह कार्यक्रम देश के खिलाड़ियों को बड़ा प्लेटफॉर्म देता है। उन्होंने सभी शतरंज खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगे बढ़कर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाएं।

    इस अवसर पर जमशेदपुर से कई चेस पदाधिकारी भी पहुंचे, जिनमें मृदुल कुमार सिंह, विशाल कुमार मिंज, विक्रम कुमार, कुमार सौरभ शामिल थे। जामताड़ा के भास्कर चांद, दीपक दुबे, राहुल सिंह, रौनक राज और सोमनाथ भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ मुकाबले किए और शतरंज की बिसात पर अपनी रणनीति और सोच का प्रदर्शन किया। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम खिलाड़ियों को प्रेरित करने और उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाने में मदद करते हैं।

    Also Read : झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय की मां का निधन, अंतिम संस्कार कल

    Chess board laid out at MP Sports Festival dozens of players displayed their skills दर्जनों खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर सांसद खेल महोत्सव में बिछी शतरंज की विसात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय की मां का निधन, अंतिम संस्कार कल
    Next Article बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA का सीट बंटवारा : भाजपा और जदयू को 101-101 सीटें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.