Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह में पल्स पोलियो अभियान शुरू : 4.91 लाख बच्चों को दी जाएगी ‘दो बूंद जिंदगी की’
    झारखंड

    गिरिडीह में पल्स पोलियो अभियान शुरू : 4.91 लाख बच्चों को दी जाएगी ‘दो बूंद जिंदगी की’

    Team JoharBy Team JoharOctober 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पोलियो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : झारखंड के गिरिडीह में रविवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पिपराडीह, पीरटाड़ से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने कहा कि पोलियो के प्रति जागरूकता ही बचाव का पहला कदम है। भारत पोलियो मुक्त देश है, लेकिन इसे बनाए रखने के लिए 0 से 5 साल के बच्चों को पोलियो की दो बूंद देना जरूरी है।

    पोलियो

    पहले दिन 2325 बूथों पर खुराक

    अभियान के पहले दिन जिले में 2325 बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। 13 और 14 अक्टूबर को स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगे। इस अभियान में 4650 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया है। अभियान का लक्ष्य 4,91,635 बच्चों को पोलियो की खुराक देना है।

    पोलियो

    पोलियो: लाइलाज बीमारी

    अधिकारियों ने बताया कि पोलियो एक लाइलाज बीमारी है, जो बच्चों में दिव्यांगता का प्रमुख कारण बन सकती है। ‘दो बूंद जिंदगी की’ हर बार देना बच्चों को डबल सुरक्षा देता है। सभी अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को बूथ पर ले जाकर या घर पर स्वास्थ्य कर्मियों से पोलियो की खुराक जरूर दिलवाएं ताकि कोई बच्चा छूट न जाए।

    पोलियो

    अधिकारियों को दिए गए निर्देश

    अभियान के सफल संचालन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्व बताए गए हैं। शत-प्रतिशत बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए माइक्रोप्लान बनाकर स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में करीब 2400 बूथ बनाए गए हैं।

    पोलियो

    चैताडीह में भी अभियान शुरू

    मातृत्व शिशु अस्पताल, चैताडीह में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाकर अभियान शुरू किया। स्मृता कुमारी ने कहा कि यह अभियान 14 अक्टूबर तक चलेगा। आज बूथों पर और 13-14 अक्टूबर को घर-घर जाकर 0 से 5 साल के बच्चों को दवा दी जाएगी। उन्होंने सभी जिलेवासियों से अपील की कि अपने बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर दिलवाएं ताकि कोई भी बच्चा इस बीमारी से प्रभावित न हो।

    पोलियो

    Also Raed : झारखंड में ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान तेज, सुरेश कुमार बैठा ने घर-घर जाकर जुटाए हस्ताक्षर

    Also Raed : लोहरदगा में अनोखी पहल: “पंचायत कर गोईठ” से अब सीधे डीसी से जुड़ रहे हैं पंचायत प्रतिनिधि

    Also Raed : झारखंड में चल रही राज्य स्तरीय हॉकी और तीरंदाजी प्रतियोगिताएं बनी प्रतिभा का मंच

    Also Raed : दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश के साथ इन मूर्तियों को भी लाए घर, होगा जबरदस्त फायदा

    Pulse polio campaign begins in Giridih: 4.91 lakh children to be given 'two drops of life' गिरिडीह में पल्स पोलियो अभियान शुरू : 4.91 लाख बच्चों को दी जाएगी 'दो बूंद जिंदगी की'
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान तेज, सुरेश कुमार बैठा ने घर-घर जाकर जुटाए हस्ताक्षर
    Next Article गिरिडीह में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दिए सख्त निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    Latest Posts

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.