Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में 39वीं जोनल खान बचाव प्रतियोगिता संपन्न, एनके एरिया बना ओवरऑल चैंपियन
    झारखंड

    रांची में 39वीं जोनल खान बचाव प्रतियोगिता संपन्न, एनके एरिया बना ओवरऑल चैंपियन

    Team JoharBy Team JoharOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के तत्वावधान में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) द्वारा आयोजित 39वीं जोनल खान बचाव प्रतियोगिता–2025 का समापन समारोह गुरुवार को सीसीएल मुख्यालय, रांची में धूमधाम से संपन्न हुआ।

    यह प्रतियोगिता 8 और 9 अक्टूबर को रामगढ़ के खान बचाव केंद्र और भुरकुंडा भूमिगत खदान में आयोजित की गई थी।

    समापन समारोह में सीसीएल के सीएमडी नीलेन्द्रु कुमार सिंह अध्यक्षता में मौजूद रहे, जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर डीजीएमएस के उपमहानिदेशक (दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र) डॉ. एस. एस. प्रसाद शामिल हुए।

    प्रतियोगिता में एनके एरिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल बेस्ट टीम का खिताब अपने नाम किया। वहीं बरका सायल की टीम को दूसरा और मगध-संघमित्रा की टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

    मुख्य अतिथि डॉ. एस. एस. प्रसाद ने खान सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि रेस्क्यू टीमों की तत्परता सराहनीय है। उन्होंने सभी कर्मियों से सुरक्षा को कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाने की अपील की। सीएमडी नीलेन्द्रु कुमार सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को बधाई दी और कहा कि सुरक्षा सीसीएल की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और कोल इंडिया के कॉर्पोरेट गीत के साथ हुई। पंजाब रेजीमेंट के बैंड और डीएवी स्कूल गांधीनगर की छात्राओं ने गणेश वंदना, नृत्य, वाद्य प्रस्तुति और नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत कर कार्यक्रम को खास बना दिया।

    समारोह में सीसीएल के अधिकारी, कर्मचारी, सेफ्टी बोर्ड, वेलफेयर बोर्ड और जेसीएससी के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    Also Read : रांची में 39वीं जोनल खान बचाव प्रतियोगिता संपन्न, एनके एरिया बना ओवरऑल चैंपियन

    ccl news Coal india Jharkhand mining mining safety Zonal Rescue Competition एनके एरिया ओवरऑल चैंपियन खदान सुरक्षा खान बचाव प्रतियोगिता खान सुरक्षा झारखंड समाचार डीजीएमएस रांची कार्यक्रम रेस्क्यू टीम सीसीएल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पलामू से साहिबगंज के जेल में शिफ्ट
    Next Article बोकारो में दीपावली से पहले बिना लाइसेंस वाली पटाखा दुकानों पर कड़ी कार्रवाई…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू के चार लोगों की यूपी में दर्दनाक मौत, जियारत कर लौट रहे थे किछौछा शरीफ से

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    June 13, 2026

    पलामू के चार लोगों की यूपी में दर्दनाक मौत, जियारत कर लौट रहे थे किछौछा शरीफ से

    June 13, 2026

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.