Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»त्योहारी सीजन में बिहार आने वाली फ्लाइट के किराए आसमान छू रहे, ट्रेनों में भी सीटें फुल
    बिहार

    त्योहारी सीजन में बिहार आने वाली फ्लाइट के किराए आसमान छू रहे, ट्रेनों में भी सीटें फुल

    Team JoharBy Team JoharOctober 10, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। इस साल 18 अक्टूबर को धनतेरस, 20 अक्टूबर को दिवाली और इसके बाद 6 नवंबर को छठ महापर्व मनाया जाएगा। इस दौरान दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे जैसे बड़े शहरों में काम या पढ़ाई करने वाले बिहारवासी बड़ी संख्या में घर लौट रहे हैं। लेकिन, त्योहारी भीड़ के कारण फ्लाइट टिकटों के दाम दो से तीन गुना बढ़ गए हैं।

    फ्लाइट किराए में भारी बढ़ोतरी

    ट्रैवल एजेंसियों के अनुसार, 18 से 25 अक्टूबर तक पटना के लिए लगभग सभी फ्लाइट्स फुल हो चुकी हैं। दिल्ली से पटना का किराया, जो सामान्य दिनों में 4,000-5,000 रुपये होता है, 18 अक्टूबर को 23,500 रुपये तक पहुंच गया है। मुंबई से पटना का टिकट 30,200 रुपये तक बिक रहा है, जो सामान्य से तीन गुना ज्यादा है। छठ पर्व के आसपास भी किराए ऊंचे हैं—दिल्ली से 24,100 और मुंबई से 24,000 रुपये।

    अन्य शहरों से पटना के किराए

    • बेंगलुरु : 12,900 से 21,600 रुपये
    • हैदराबाद : 12,800 से 22,961 रुपये
    • पुणे : 20,900 से 25,900 रुपये
    • कोलकाता : 7,000 से 12,000 रुपये

    ट्रैवल एजेंट्स का कहना है कि पटना की फ्लाइट्स के दाम बैंकॉक या बाली की ट्रिप से भी महंगे हो गए हैं।

    ट्रेनों में भी सीटें फुल

    रेलवे की स्थिति भी हवाई यात्रा से अलग नहीं है। बिहार जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में टिकट वेटलिस्ट में हैं। ट्रैवल ऑपरेटर्स के मुताबिक, इस बार बुकिंग जल्दी शुरू होने से ट्रेन में सीट मिलना लगभग असंभव है।

    कब सामान्य होंगे किराए?

    ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि 10 नवंबर के बाद, जब त्योहारी सीजन खत्म होगा, फ्लाइट किराए सामान्य हो जाएंगे। फिलहाल, लोग मजबूरी में महंगे टिकट खरीदकर परिवार के साथ दिवाली और छठ मनाने को मजबूर हैं।

    मंत्रालय का दावा खोखला

    नागरिक उड्डयन मंत्रालय और विमानन कंपनियों ने दावा किया था कि त्योहारी सीजन में किराया नहीं बढ़ेगा और अतिरिक्त उड़ानें चलाई जाएंगी। लेकिन, बढ़े हुए किराए और फुल बुकिंग ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

    Also Read : मतदाता पहचान पत्र (EPIC) नहीं होने पर भी 12 दस्तावेजों से कर सकेंगे मतदान: चुनाव आयोग

    Flight fares are skyrocketing Flight fares to Bihar are skyrocketing during the festive season. making it even more difficult to travel to Bihar. Seats are full in flights as well as trains. त्योहारी सीजन में बिहार आने वाली फ्लाइट के किराए आसमान छू रहे फ्लाइट के किराए आसमान छू रहे फ्लाइट के साथ-साथ ट्रेनों में भी सीटें फुल बिहार आना हुआ और भी मुश्किल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमतदाता पहचान पत्र (EPIC) नहीं होने पर भी 12 दस्तावेजों से कर सकेंगे मतदान: चुनाव आयोग
    Next Article चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल, आपातकालीन तैयारी का अभ्यास

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.