Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»गाजा संघर्ष पर ट्रंप की चेतावनी, हमास ने मानी नहीं, तो होगा “पूर्ण विनाश”
    Uncategorized

    गाजा संघर्ष पर ट्रंप की चेतावनी, हमास ने मानी नहीं, तो होगा “पूर्ण विनाश”

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read15
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डोनाल्ड ट्रंप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इज़राइल-फिलिस्तीन संघर्ष को खत्म करने की कोशिशें तेज करते हुए हमास को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा है कि अगर हमास गाजा पर अपना नियंत्रण नहीं छोड़ता और शांति प्रस्ताव में रुकावट डालता है, तो उसे “पूरी तरह से नष्ट” कर दिया जाएगा।

    ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब मिस्र में हमास और इज़राइल के बीच अहम वार्ता होने वाली है। ट्रंप ने अपने दामाद जेरेड कुशनर और पश्चिम एशिया के लिए विशेष दूत स्टीव विटकॉफ को काहिरा भेजा है ताकि इस समझौते को अंतिम रूप दिया जा सके।

    ट्रंप ने कहा कि इज़राइल उनकी 20-सूत्रीय युद्धविराम योजना पर सहमत हो गया है। इस योजना में इज़राइली सेना की चरणबद्ध वापसी, बंधकों और कैदियों की अदला-बदली और हमास का निरस्त्रीकरण शामिल है। अब अमेरिका हमास के जवाब का इंतजार कर रहा है।

    Donald J. Trump Truth Social Post 05:56 PM EST 10/05/25

    There have been very positive discussions with Hamas, and Countries from all over the World (Arab, Muslim, and everyone else) this weekend, to release the Hostages, end the War in Gaza but, more importantly, finally have…

    — Commentary Donald J. Trump Posts From Truth Social (@TrumpDailyPosts) October 5, 2025

    उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “जब हमास इस योजना की पुष्टि करेगा, तो युद्धविराम तुरंत लागू हो जाएगा और हम एक बड़े संकट के अंत की ओर बढ़ेंगे।”

    हालांकि, इस बीच इज़राइल के हमले जारी हैं। अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में हुए हवाई हमलों में कम से कम 70 फिलिस्तीनी मारे गए, जिनमें सात छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

    ट्रंप ने सभी पक्षों से अपील की है कि वे तेजी से फैसले लें और युद्ध समाप्त करें। उन्होंने यह भी बताया कि पहले चरण की प्रक्रिया इसी हफ्ते पूरी हो सकती है।

    ट्रंप की योजना को लेकर दुनिया भर की नजरें गाजा पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि हमास इस पर क्या रुख अपनाता है और क्या दशकों पुराने इस संघर्ष का समाधान निकलेगा।

    अंतरराष्ट्रीय राजनीति अमेरिका मध्यस्थता अमेरिकी दूत अल जज़ीरा रिपोर्ट इज़राइल प्रतिनिधिमंडल इज़राइल हमलें इज़राइल-फिलिस्तीन विवाद गाजा पट्टी गाजा युद्ध गाजा संघर्ष गाजा हमले जेरेड कुशनर ट्रंप शांति प्रस्ताव ट्रुथ सोशल डोनाल्ड ट्रंप पश्चिम एशिया तनाव फिलिस्तीनी नागरिक बंधक रिहाई बेंजामिन नेतन्याहू मिस्र वार्ता युद्धविराम योजना युद्धविराम वार्ता शांति समझौता स्टीव विटकॉफ हमास हमास चेतावनी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना मेट्रो का शानदार आगाज : CM नीतीश ने दिखाई हरी झंडी, पहले फेज का उद्घाटन
    Next Article SC ने सोनम वांगचुक की रिहाई पर केंद्र को नोटिस जारी किया : गिरफ्तारी का आधार बताने का आदेश

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Uncategorized

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026
    Latest Posts

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.