Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»BJP की पटना में बैठक आज : सीट बंटवारा और उम्मीदवारों पर होगा फैसला
    ट्रेंडिंग

    BJP की पटना में बैठक आज : सीट बंटवारा और उम्मीदवारों पर होगा फैसला

    Team JoharBy Team JoharOctober 4, 2025Updated:October 4, 2025No Comments2 Mins Read17
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    BJP
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कमर कस ली है। पार्टी ने अपनी चुनाव रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए प्रदेश चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक 4 अक्टूबर को पटना में बुलाई है। यह बैठक शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में होगी, जिसमें सीट बंटवारे और संभावित उम्मीदवारों पर फैसला होगा।

    बैठक में कौन-कौन शामिल?

    बैठक में पार्टी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह-प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य और सीआर पाटिल शिरकत करेंगे। इसके अलावा, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, यह बैठक चुनावी रणनीति तय करने और उम्मीदवारों की सूची पर अंतिम निर्णय लेने के लिए अहम है।

    क्या होगा चर्चा का मुद्दा?

    पटना में होने वाली इस बैठक में पार्टी की वर्तमान स्थिति, पिछली चुनावों का विश्लेषण, विभिन्न जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में ताकत-कमजोरियों का आकलन होगा। उम्मीदवार चयन पर खास फोकस रहेगा। पार्टी पहले ही संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार कर चुकी है, लेकिन अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व लेगा। इसके बाद 5 अक्टूबर को दिल्ली में अगली बैठक हो सकती है, जिसमें राष्ट्रीय नेतृत्व सीट बंटवारे पर मुहर लगाएगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की भागीदारी भी संभव है।

    विपक्ष को चुनौती

    BJP की यह रणनीति विपक्षी दलों के खिलाफ मजबूत मोर्चा बनाने और उम्मीदवार चयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में है। पार्टी का मकसद ऐसे उम्मीदवार उतारना है, जो न सिर्फ जीतें बल्कि लोकप्रियता भी बढ़ाएं। प्रचार योजनाओं, जनसम्पर्क और मतदाताओं तक पहुंचने की रणनीति पर भी बात होगी।

    Also Read : दुर्गा पूजा विसर्जन में चा’कूबाजी, सात युवक जख्मी

    BJP meeting in Patna today: Decision on seat sharing and candidates to be taken BJP की पटना बैठक आज : बिहार चुनाव रणनीति पर मुहर BJP की पटना में बैठक आज : सीट बंटवारा और उम्मीदवारों पर होगा फैसला BJP's Patna meeting today: Bihar election strategy approved candidate selection discussed उम्मीदवार चयन पर चर्चा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुर्गा पूजा विसर्जन में चा’कूबाजी, सात युवक जख्मी
    Next Article आप भी पा सकते हैं चमकदार और बेदाग त्वचा, बस अपनाएं ग्लूटाथियोन के प्राकृतिक उपाय

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गार्ड ऑफ ऑनर के बीच हमला, एक झुकाव और बच गई राजीव गांधी की जान

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.