Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नीतीश कैबिनेट की बैठक में 129 प्रस्तावों पर मुहर, छात्रों से लेकर कर्मचारियों तक को मिली बड़ी सौगात
    जोहार ब्रेकिंग

    नीतीश कैबिनेट की बैठक में 129 प्रस्तावों पर मुहर, छात्रों से लेकर कर्मचारियों तक को मिली बड़ी सौगात

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 3, 2025No Comments3 Mins Read63
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीतीश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में 129 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, धार्मिक पर्यटन, रोजगार, शहरी विकास और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। माना जा रहा है कि चुनावी माहौल से पहले यह नीतीश सरकार के मौजूदा कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट बैठक थी।

    छात्रों की छात्रवृत्ति राशि दोगुनी

    बैठक में छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की गई। इसके तहत राज्य सरकार ने 3 अरब रुपये की राशि छात्रवृत्ति योजना के लिए मंजूर की है। अब कक्षा 1 से 10 तक के बच्चों की छात्रवृत्ति राशि दोगुनी कर दी गई है।

    • कक्षा 1 से 4 तक: 600 से बढ़ाकर 1200 रुपये
    • कक्षा 5 और 6 तक: 1200 से बढ़ाकर 2400 रुपये
    • कक्षा 7 से 10 तक: 1800 से बढ़ाकर 3600 रुपये
      इस फैसले से लगभग 1.5 करोड़ छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा।

    कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ा

    राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए भी बड़ी सौगात दी गई। महंगाई भत्ता (डीए) 55% से बढ़ाकर 58% कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी। इससे राज्य के 5 लाख से अधिक कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलेगा।

    कैबिनेट के सारे 129 प्रस्तावों को देखने के लिए नीचे दिये गये बटन पर क्लिक कर डाउनलोड करें PDF…

    एएनएम कर्मियों का मानदेय बढ़ा

    स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत संविदा एएनएम कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। अब उनका मासिक मानदेय 11,500 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दिया गया है। साथ ही उन्हें हर साल 5% की वार्षिक वृद्धि का लाभ भी मिलेगा।

    विकास मित्रों को टैबलेट

    बिहार महादलित विकास मिशन के तहत दलित बस्तियों में कार्यरत 9817 विकास मित्रों को टैबलेट दिए जाएंगे। प्रत्येक को 25,000 रुपये की राशि टैबलेट खरीदने के लिए दी जाएगी। इसके लिए कुल 24 करोड़ 54 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

    हवाई अड्डों का विस्तार और नई परियोजनाएं

    कैबिनेट ने भागलपुर में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा निर्माण के लिए 472 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इसके तहत 931 एकड़ भूमि अधिग्रहण की जाएगी। वहीं, सहरसा एयरपोर्ट के रनवे विस्तार के लिए 147 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।
    इसके अलावा पूर्णिया जलापूर्ति परियोजना के लिए 284 करोड़ और मोतिहारी जलापूर्ति परियोजना के लिए 187 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। दोनों योजनाएं केंद्र सरकार के अमृत मिशन के तहत हैं।

    पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा

    बैठक में गया के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर के डिजाइन चयन के लिए कंपनी का चयन किया गया। पटना के बांकीपुर बस स्टैंड परिसर में फाइव स्टार होटल निर्माण की भी मंजूरी दी गई। साथ ही राज्य में फिल्म और नाट्य संस्थान की स्थापना का भी निर्णय लिया गया।

    Also Read : बिहार की 25 लाख महिलाओं को आज मिलेंगे 10,000 रुपये, CM नीतीश करेंगे ट्रांसफर

    a major boost for students and employees. Nitish Kumar's cabinet meeting approved 129 proposals छात्रों से लेकर कर्मचारियों तक को मिली बड़ी सौगात नीतीश कैबिनेट की बैठक में 129 प्रस्तावों पर मुहर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर संजय मार्केट में 100 से अधिक युवकों का हमला, बाजार में डर का माहौल…
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 04 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026
    क्राइम

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    Latest Posts

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.