Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Nov, 2025 ♦ 4:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार: गिरिराज ने कांग्रेस पर ‘जिन्ना समर्थक’ को टिकट देने का लगाया आरोप
    बिहार

    बिहार: गिरिराज ने कांग्रेस पर ‘जिन्ना समर्थक’ को टिकट देने का लगाया आरोप

    Team JoharBy Team JoharOctober 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर दरभंगा से जाले विधानसभा सीट से मोहम्मद अली जिन्ना के ‘समर्थक’ को टिकट देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने जाले से मशकूर अहमद उस्मानी को प्रत्याशी बनाया है। सिंह ने कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन में शामिल दल जो लबादा ओढ़े थे, वह आज उतर गया। आज उनकी हकीकत सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेताओं को अब स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

    सिंह ने मीडिया के खबरों का उल्लेख करते हुए कहा कि उस्मानी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के जब अध्यक्ष थे तब वहां जिन्ना की तस्वीर लगने का उनपर आरोप लगाया गया था। उस्मानी पर जिन्ना का महिमामंडन का आरोप भी लगा था। इसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ था।

    सिंह ने कहा कि महागठबंधन के नेताओं को अब बताना चाहिए कि वे गांधी के साथ है या देश तोड़ने वाले जिन्ना के साथ हैं। उन्होंने बिना किसी के नाम लिए हुए कहा कि जो लोग राज्य में सत्ता संभालने का सपना देख रहे हैं उन्हें खुलकर इस विषय में अपनी बात रखनी चाहिए।

    भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद के शासनकाल में यहां सिमी का कार्यालय खुल गया था।

    उन्होंने कहा, ”मैं पहले भी कहता रहा हूं रोपे पेड़ बबूल का तो आम कहां से होए। अब स्थिति सबके सामने हैं। आखिर महागठबंधन के दल बिहार को देश को क्या बनाना चाहते हैं।”

    इधर, उस्मानी को टिकट दिए जाने पर जाले के कांग्रेसी नेताओं ने भी विरोध किया है। कांग्रेस के नेता ऋषि मिश्रा ने उस्मानी को टिकट दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस नेता ऋषि मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने जिन्ना के अनुयायी उस्मानी को टिकट दे दिया, जिसे मिथिला के लेाग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

    इधर, उस्मानी ने इन आरोपों पर बहुत कुछ तो नहीं कहा। उन्होंने कहा, ”जो कुछ था वह लोगों के बीच है, ‘पब्लिक डोमेन’ में है। भाजपा के लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है, तो यह मुददा बनाया जा रहा है।

    Bihar news Bjp Congress Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश : पीलीभीत में दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, 7 की मौत
    Next Article लातेहार : संदेहास्पद स्थिति में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

    Related Posts

    बिहार

    बरौनी और भागलपुर जाने वालों के लिए खुशखबरी, चार नई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी

    November 3, 2025
    बिहार

    पवन सिंह और शाहनवाज हुसैन करेंगे साहेबगंज में 50 किमी लंबा रोड शो

    November 3, 2025
    बिहार

    सड़क पर रॉन्ग साइड खड़े ट्रक से टकराई लक्जरी कार, तीन की दर्दनाक मौ’त

    November 3, 2025
    Latest Posts

    हरमाड़ा इलाके में डंपर ने मचाई तबाही, 13 लोगों की मौ’त

    November 3, 2025

    रास्ते की जमीन के वास्ते मरवा डाला नवाब को, एक गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

    November 3, 2025

    कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पहुंचीं चान्हो अंचल कार्यालय, गायब बीडीओ-सीओ को कारण बताओ नोटिस

    November 3, 2025

    बरौनी और भागलपुर जाने वालों के लिए खुशखबरी, चार नई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी

    November 3, 2025

    लुगुबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ में राजकीय महोत्सव 2025 की भव्य शुरुआत, लुगुबाबा की जयघोष से गूंजा इलाका

    November 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.