Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Apr, 2026 ♦ 12:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»जमशेदपुर के मानगो चौक पर अचानक हुआ ट्रक का ब्रेक फेल, फिर…
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के मानगो चौक पर अचानक हुआ ट्रक का ब्रेक फेल, फिर…

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2025Updated:September 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो चौक पुल के पास रविवार को अचानक एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। तेज रफ्तार में आने वाला ट्रक भीड़ की ओर बढ़ रहा था जिससे अफरा-तफरी मच गई। मगर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को सड़क किनारे खड़ी हाइड्रा मशीन से टकरा दिया और कई लोगों की जान बच गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही ट्रक का ब्रेक काम करना बंद हुआ, सामने बाइक, कार और साइकिल सवार बड़ी संख्या में मौजूद थे। लोग घबराकर इधर-उधर हटने लगे। उसी वक्त चालक ने तुरंत ट्रक को रॉन्ग साइड मोड़ा और पुल निर्माण कार्य में लगी हाइड्रा से भिड़ा दिया।

    घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने चालक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट की सूचना पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को भीड़ से सुरक्षित निकाल लिया। पुलिस ने लोगों को समझाया कि अगर चालक ने हाइड्रा से टक्कर न मारी होती तो कई लोगों की जान जा सकती थी।

    इन दिनों दुर्गा पूजा के कारण मानगो चौक और आसपास के इलाकों में यातायात काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में यह हादसा बड़ा रूप ले सकता था। राहत की बात यह रही कि समय रहते स्थिति संभल गई और भारी जनहानि टल गई।

    Also read:जमशेदपुर में साइबर अपराधियों ने ATM कार्ड बदलकर उड़ाए 70 हजार रुपये…

    Brake Fail Durga Puja 2025 jamshedpur Jharkhand news Mango Chowk road safety Traffic police truck accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में साइबर अपराधियों ने खाता से उड़ाए ₹70 हजार, ATM कार्ड बदलकर किया कांड
    Next Article पलामू में खुला कंपोजिट कंट्रोल रूम, 113 CCTV कैमरों से होगी निगरानी

    Related Posts

    झारखंड

     हजारीबाग में भव्य शादी समारोह, आज संगीत में शामिल होंगे बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा

    April 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद के चिरकुंडा में फायरिंग, मांगुर मछली कारोबार में वर्चस्व की जंग से दहशत

    April 19, 2026
    झारखंड

    JPSC से चयनित 63 CDPO को 21 अप्रैल को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM हेमंत सोरेन करेंगे वितरण

    April 19, 2026
    Latest Posts

     हजारीबाग में भव्य शादी समारोह, आज संगीत में शामिल होंगे बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा

    April 19, 2026

    धनबाद के चिरकुंडा में फायरिंग, मांगुर मछली कारोबार में वर्चस्व की जंग से दहशत

    April 19, 2026

    JPSC से चयनित 63 CDPO को 21 अप्रैल को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM हेमंत सोरेन करेंगे वितरण

    April 19, 2026

    गढ़वा में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, 61 ट्रैक्टर बालू जब्त

    April 19, 2026

    रांची के टाटीसिल्वे में युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

    April 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.