Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»विधायक कल्पना सोरेन ने लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद, खिलाड़ियों को बढ़ाया हौसला
    जोहार ब्रेकिंग

    विधायक कल्पना सोरेन ने लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद, खिलाड़ियों को बढ़ाया हौसला

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 28, 2025Updated:September 28, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कल्पना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : नवरात्र के पावन मौके पर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन गिरिडीह के मां दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचीं। उन्होंने माता रानी के चरणों में शीश नवाया और राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। उनका कहना था कि माता दुर्गा की कृपा से राज्य में शांति, भाईचारा और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

    इधर, अलहाज डॉ. आई. अहमद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कोडरमा के तेलोडीह गांधी मैदान में किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने शिरकत की। इस अवसर पर झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद भी मौजूद थे। कार्यक्रम में खिलाड़ियों और दर्शकों ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। टूर्नामेंट में विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफियां और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य खेल के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित करना और सामुदायिक भावना को बढ़ावा देना था। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट से खिलाड़ियों में खेलकूद के प्रति लगाव बढ़ता है और साथ ही समाज में सौहार्द और एकता का संदेश भी फैलता है।

    Also Read : पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में किया रांची के आशीष सत्यव्रत साहू का जिक्र, क्या बोले… जानिये

    MLA Kalpana Soren took blessings of Goddess Durga and encouraged the players. खिलाड़ियों को बढ़ाया हौसला विधायक कल्पना सोरेन ने लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेरमो में पुलिस ने किया मॉक ड्रिल, पंडालों के प्रतिनिधियों को दी गयी ट्रेनिंग
    Next Article देवघर, धनबाद और कोलकाता में फा’यरिंग की जिम्मेदारी ली कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने, जारी किया प्रेस रिलीज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Latest Posts

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.