Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»एशिया कप 2025 : फाइनल से पहले पाकिस्तानी टीम का ड्रामा, PCB चेयरमैन चुकाएंगे हारिस रऊफ का जुर्माना
    खेल-सिनेमा

    एशिया कप 2025 : फाइनल से पहले पाकिस्तानी टीम का ड्रामा, PCB चेयरमैन चुकाएंगे हारिस रऊफ का जुर्माना

    Team JoharBy Team JoharSeptember 27, 2025Updated:September 27, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पाकिस्तानी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : एशिया कप 2025 में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम खेल से ज्यादा विवादों के कारण सुर्खियां बटोर रही है। पाकिस्तान टीम गिरते-पड़ते फाइनल में पहुंच चुकी है, जहां 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उसका मुकाबला भारत से होगा। भारत ने इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को दोनों मैचों में करारी शिकस्त दी है। अब फाइनल में भी भारत पाकिस्तान को सबक सिखाने के इरादे से उतरेगा।

    PCB ने सूर्यकुमार यादव के खिलाफ की शिकायत

    फाइनल से पहले पाकिस्तानी ड्रामा चरम पर है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के खिलाफ ICC में शिकायत दर्ज कराई। ग्रुप स्टेज मैच के बाद सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत को सशस्त्र बलों और पहलगाम आतंकी हमले के शिकारों को समर्पित किया था। PCB ने इसे राजनीतिक बयान बताते हुए ICC से कार्रवाई की मांग की। ICC ने सूर्यकुमार को आचार संहिता उल्लंघन का दोषी ठहराया और मैच फीस का 30 % जुर्माना लगाया। सूर्यकुमार ने दोष न मानने की दलील दी, लेकिन ICC ने फैसला सुना दिया।

    हारिस रऊफ पर जुर्माना, PCB चेयरमैन चुकाएंगे

    अब नई खबर है कि PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर लगे जुर्माने को व्यक्तिगत रूप से चुकाना चाहते हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नकवी यह कदम खिलाड़ी का समर्थन दिखाने के लिए उठा रहे हैं। हालांकि, तकनीकी रूप से ICC का जुर्माना खिलाड़ी की मैच फीस से कटता है, इसलिए रिकॉर्ड में हारिस की फीस ही कटेगी। यह केवल प्रतीकात्मक सहारा देने जैसा कदम है।

    हारिस रऊफ पर क्यों लगा जुर्माना?

    ICC ने हारिस रऊफ को सुपर फोर मैच में गाली-गलौज और अनुशासनहीन व्यवहार के लिए मैच फीस का 30 % जुर्माना लगाया। मैच में हारिस ने भारतीय खिलाड़ियों से भिड़ंत की और दर्शकों की ओर आपत्तिजनक इशारे किए। इसी मैच में पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक जड़ने के बाद ‘गन सेलिब्रेशन’ किया, जिसके लिए उन्हें चेतावनी दी गई। BCCI ने हारिस और फरहान के व्यवहार को अनुचित बताते हुए ICC में शिकायत की थी।

    🚨 HARIS RAUF – BANNED FOR 3 MATCHES 🚨

    – ICC is going to impose a 3 match ban on Haris Rauf including 100% match fees from 21st sept match for bringing “War References” to the Cricket Ground & misbehaving with fans 😮

    – What’s your take #INDvsPAK pic.twitter.com/TtIfmlSVSY

    — Richard Kettleborough (@RichKettle07) September 26, 2025

    BCCI ने अपील की

    BCCI ने सूर्यकुमार पर लगे जुर्माने के खिलाफ अपील की है। दोनों बोर्डों ने मैच रेफरी के फैसले पर आपत्ति जताई है। एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले हमेशा से विवादों में रहा है, लेकिन इस बार ऑफ-फील्ड ड्रामा ने सुर्खियां लूटी हैं। फाइनल में दोनों टीमें मैदान पर उतरेंगी, जहां खेल ही फैसला करेगा।

    Asia Cup 2025: Pakistan team drama before final PCB chairman to pay Haris Rauf's fine PCB चेयरमैन चुकाएंगे हारिस रऊफ का जुर्माना एशिया कप 2025 : फाइनल से पहले पाकिस्तानी टीम का ड्रामा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा में नशे के सौदागरों पर तीखी चोट, ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
    Next Article जमशेदपुर में वन अधिकार पट्टों को लेकर अहम बैठक, 85 दावों पर हुई चर्चा

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    Latest Posts

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.