Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»असामाजिक तत्वों व मनचलों पर रहेगी रांची पुलिस की पैनी नजर, 2500 जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान
    जोहार ब्रेकिंग

    असामाजिक तत्वों व मनचलों पर रहेगी रांची पुलिस की पैनी नजर, 2500 जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान

    Team JoharBy Team JoharSeptember 26, 2025Updated:September 26, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दुर्गा पूजा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी में दुर्गा पूजा की धूम हर ओर देखने को मिल रही है। पूजा पंड़ालों का पट श्रद्धालुओं को देखते हुए खोला जा रहा है। शुक्रवार को रांची के हर बड़े पंड़ाल का पट खुल जायेगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इस वर्ष सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए है। हर बड़े पंड़ालों में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। पर्याप्त मात्रा में पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जिसमें जिला पुलिस के अलावा जैप, रैप, सीआरपीएफ, रैफ समेत अन्य कंपनी शामिल है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से संवेदनशील जगहों में सीआरपीएफ, रैफ को तैनात किया गया है। करीब 2500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी के हवाले दुर्गा पूजा की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। रांची के एसएसपी राकेश रंजन स्वंय पूरी चीजों को संभाले है। खुद भी सड़कों पर निकल पीसीआर और पेट्रोलिंग पार्टी को लगातार दिशा-निर्देश दे रहे है।

    असामाजिक तत्वों व मनचलों पर रांची पुलिस सख्त

    दुर्गा पूजा की भीड़ में मनचलों पर रांची पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सादे लिवास में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, ताकि ऐसे लोगों को रंगेहाथ पकड़ा जा सकें। जबकि, शहर के सुनसान इलाकों में भी रांची पुलिस की पेट्रोलिंग गश्ती लगातार गश्त लगायेगी, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा घूमने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं, पूजा के दौरान माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों पर भी रांची पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ थानेदार को एसएसपी का सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आदेश प्राप्त है।

    भीड़-भाड़ वाले इलाके में ड्रोन से होगी निगहबानी

    राजधानी के कई महत्वपूर्ण पंड़ालों के चारों तरफ भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ड्रोन से निगहबानी करेगी, ताकि समय किसी तरह की अप्रिय घटना न घटित हो सकें। वहीं, एसएसपी राकेश रंजन ने सभी डीएसपी व थाना प्रभारी को भी कई दिशा-निर्देश दिए गए है। देर शाम के बाद से रांची पुलिस लगातार मैदान, चौक-चौराहों पर नजर रखे हुए है।

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है : एसएसपी

    रांची एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि दुर्गा पूजा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। सोशल मीडिया से लेकर असामाजिक और मनचलों पर रांची पुलिस की पैनी नजर है। हर परिस्थिति से निपटने के लिए रांची पुलिस तत्पर है। माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जायेगा।

    Also Read : फर्जी ट्रेडिंग ऐप से 44 लाख की ठगी, देवघर से 19 वर्षीय युवक को CID ने दबोचा

     

    असामाजिक तत्व ड्रोन निगरानी थानेदारों को निर्देश दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा पुलिस तैनाती मनचलों पर कार्रवाई रांची रैफ श्रद्धालुओं की सुरक्षा। सीआरपीएफ सुरक्षा व्यवस्था सोशल मीडिया निगरानी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफर्जी ट्रेडिंग ऐप से 44 लाख की ठगी, देवघर से 19 वर्षीय युवक को CID ने दबोचा
    Next Article SC ने दी दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखे बनाने की अनुमति, बिक्री पर रोक

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सपोज पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजली कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026
    क्राइम

    झारखंड: देर रात DC-SSP की संयुक्त प्रेसवार्ता, पुलिस ने बरता संयम, 14 पुलिसकर्मी हुए घायल

    August 11, 2026
    क्राइम

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026
    क्राइम

    झारखंड शराब प्रकरण: ACB की पूछताछ में नए राज खुले, समन के बावजूद नहीं पहुंचे चार लोग, 3 अफसर फिर तलब

    August 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सपोज पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजली कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026

    झारखंड: देर रात DC-SSP की संयुक्त प्रेसवार्ता, पुलिस ने बरता संयम, 14 पुलिसकर्मी हुए घायल

    August 11, 2026

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026

    JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.