Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 May, 2026 ♦ 11:08 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हाथरस कांड : क्राइम सीन पर पहुंची सीबीआई की टीम, यूपी पुलिस भी मौजूद
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथरस कांड : क्राइम सीन पर पहुंची सीबीआई की टीम, यूपी पुलिस भी मौजूद

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    हाथरस। हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर सीबीआई ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई। जिसमें पीड़ित परिवार ने अपने पक्ष में बयान दर्ज कराये है। वही आज हाथरस के गांव में सीबीआई की टीम इस मामले को सुलझाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। सीबीआई की जांच टीम आज घटना स्थल का दौरा कर सकती है, जहां से सबूत इकट्ठा करने की कोशिश होगी।

    सीबीआई ने गांव पहुंचकर सबसे पहले घटनास्थल की फोटोग्राफी करवाई। हर संभव तरीके से घटनास्थल को तस्वीरों में कैद किया गया। सीबीआई के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौजूद है। मालूम हो कि पूरा गांव छावनी में तब्दील हो चुका है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।

    इससे पहले कि सीबीआई बिटिया के परिजनों से बातचीत करती, उसके पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। हाथरस के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ब्रिजेश राठौर ने बताया कि बिटिया के पिता की तबीयत बिगड़ गई है। उन्होंने कहा कि हमने एक टीम भेजी है जिसने बताया कि ब्लड प्रेशर को लेकर कुछ समस्या है। हालांकि पिता अस्पताल जाने से मना कर रहे हैं। राठौर ने कहा कि मैं खुद वहां जा रहा हूं और उनकी परेशानी को हल करने का प्रयास करूंगा।

    जिस जगह पर युवती के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था, उसे पुलिस ने आज सीबीआई के आने की खबर मिलने के बाद घेर दिया है। इससे पहले उस जगह पर किसी भी सामान्य स्थान की तरह सभी का आना-जाना लगा हुआ था। पुलिस के इस गैर व्यावसायिक रवैये को लेकर भी तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं।

    Latest news National news Online news हाथरस कांड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउग्रवादी सब ज़ोनल कमांडर बोयदा पाहन ने अपने 03 साथियों के साथ किया आत्मसमर्पण
    Next Article बिहार : कटिहार में आग में झुलसकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

    Related Posts

    झारखंड

    अब पानी के लिए नहीं भटकेंगे लोग, सरकार ला रही 100 करोड़ की योजना

    May 11, 2026
    क्राइम

    धनबाद में संदिग्ध हालात में युवक का श’व मिला, पिता ने जताई ह’त्या की आशंका

    May 11, 2026
    चाईबासा

    बारात से लौट रही गाड़ी पलटी, 12 साल के बच्चे समेत दो की मौ’त

    May 11, 2026
    Latest Posts

    अब पानी के लिए नहीं भटकेंगे लोग, सरकार ला रही 100 करोड़ की योजना

    May 11, 2026

    धनबाद में संदिग्ध हालात में युवक का श’व मिला, पिता ने जताई ह’त्या की आशंका

    May 11, 2026

    बारात से लौट रही गाड़ी पलटी, 12 साल के बच्चे समेत दो की मौ’त

    May 11, 2026

    स्कूल में किशोरी की हत्या का खुलासा, आरोपी नाबालिग प्रेमी 12 घंटे के भीतर पुलिस के शिकंजे में

    May 11, 2026

    दनुआ घाटी फिर बनी हादसों का हॉटस्पॉट, 6 गाड़ियों की जोरदार टक्कर

    May 11, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.