Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Nov, 2025 ♦ 10:29 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में ‘वूमेंस वॉइस’ कार्यक्रम की शुरुआत, महिलाओं को मिलेगा बोलने का मंच
    बिहार

    बिहार में ‘वूमेंस वॉइस’ कार्यक्रम की शुरुआत, महिलाओं को मिलेगा बोलने का मंच

    Sneha KumariBy Sneha KumariSeptember 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महिला आयोग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna :  बिहार राज्य महिला आयोग दशहरा के बाद एक खास कार्यक्रम ‘वूमेंस वॉइस’ की शुरुआत करने जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को खुलकर अपनी बात कहने का मंच देना है। इस पहल के तहत सार्वजनिक स्थलों और कॉलेजों में कैंप लगाए जाएंगे, जहां महिलाएं आकर अपनी परेशानियों, अनुभवों और विचारों को साझा कर सकेंगी। इसके बाद ये कैंप झुग्गी-झोपड़ियों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम की शुरुआत राजधानी पटना से होगी, फिर इसे बिहार के अन्य जिलों में भी फैलाया जाएगा।

    बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने बताया कि, “हमारा संविधान बोलने की आज़ादी देता है, लेकिन समाज में आज भी कई महिलाएं खुलकर अपनी बात नहीं कह पातीं। चाहे वह निजी परेशानी हो, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो या आर्थिक मुद्दा—कई बार महिलाएं चुप रह जाती हैं।”

    उन्होंने यह भी कहा कि, “ग्रामीण इलाकों में आज भी लड़कियों को जोर से हँसने या खुलकर बोलने से रोका जाता है। इस रूढ़िवादी सोच को तोड़ने के लिए हम ‘वूमेंस वॉइस’ कार्यक्रम लेकर आ रहे हैं।”

    इस कार्यक्रम के दौरान यदि कोई महिला किसी गंभीर समस्या या मामले को सामने लाती है, तो महिला आयोग द्वारा केस भी दर्ज किए जाएंगे। यह मंच खासतौर पर उन महिलाओं के लिए भी है जो पढ़ी-लिखी और आत्मनिर्भर तो हैं, लेकिन सामाजिक दबाव के कारण कुछ मुद्दों पर चुप रहती हैं। ‘वूमेंस वॉइस’ का मकसद है – हर महिला को उसकी आवाज़ वापस देना।

     

     

    अप्सरा मिश्रा केस रजिस्ट्रेशन कॉलेज कैंपेन ग्रामीण महिलाएं दशहरा के बाद कार्यक्रम पटना बिहार महिला आयोग महिला अधिकार महिला कैंप महिला मंच महिला सशक्तिकरण महिला सुरक्षा महिलाओं की आज़ादी वूमेंस वॉइस सामाजिक जागरूकता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआंखों की रोशनी बढ़ाने वाली 6 सब्जियां : गाजर के साथ पालक, शकरकंद और टमाटर भी फायदेमंद
    Next Article मिग-21 ने भरी अंतिम उड़ान : 6 दशकों की सेवा के बाद चंडीगढ़ में वायुसेना ने दी विदाई

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार विस चुनाव 2025 : दूसरे चरण का मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 14.55% मतदान दर्ज

    November 11, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार के कई बूथों में ईवीएम हुआ खराब, मतदाता परेशान

    November 11, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार विस चुनाव के दूसरे चरण में CM नीतीश कुमार की अपील — “पहले मतदान, फिर जलपान”

    November 11, 2025
    Latest Posts

    घाटशिला उपचुनाव : ग्रामीण इलाकों में सुबह से मतदान के लिए दिखी भीड़, सुबह 9 बजे तक 17.33 प्रतिशत मतदान

    November 11, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट अपडेट : ब्लास्ट से पहले का CCTV फुटेज आया सामने, संदिग्ध व्यक्ति आतंकी उमर होने की आशंका

    November 11, 2025

    बिहार विस चुनाव 2025 : दूसरे चरण का मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 14.55% मतदान दर्ज

    November 11, 2025

    झारखंड स्थापना दिवस पर ‘रन फॉर झारखंड’ का आगाज़, CM हेमंत सोरेन ने दिखाई हरी झंडी

    November 11, 2025

    झारखंड में ठंड बढ़ी, 16 नवंबर तक कोहरा और धुंध के साथ शुष्क मौसम रहेगा

    November 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.