Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»उग्रवादी सब ज़ोनल कमांडर बोयदा पाहन ने अपने 03 साथियों के साथ किया आत्मसमर्पण
    झारखंड

    उग्रवादी सब ज़ोनल कमांडर बोयदा पाहन ने अपने 03 साथियों के साथ किया आत्मसमर्पण

    Team JoharBy Team JoharOctober 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • नई दिशा- एक नई पहल के तहत 04 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
    • तत्काल सभी उग्रवादियों को 01-01 लाख रुपये का चेक दिया गया
    • सभी उग्रवादियों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, साथ ही सभी सरकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा: उपायुक्त रांची*

    रांची: सोमवार को रांची स्थित न्यू पुलिस लाइन सभागार में नई दिशा -एक नई पहल के तहत प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन(नक्सल) के सदस्यों ने डीआईज़ रेंज, उपायुक्त रांची, पुलिस अधीक्षक(सदर), पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इस दौरान प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन(नक्सल) के सब ज़ोनल एरिया कमांडर बोयदा पाहन ने अपने तीन साथियों के साथ आत्मसमर्पण किया।

    आत्मसमर्पण के दौरान सौंपे हथियार

    सब ज़ोनल एरिया कमांडर ने अपने तीनों साथियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में अपने-अपने हथियार भी समर्पित किए। इस दौरान सभी उग्रवादियों को तत्काल एक – एक लाख रुपये का चेक दिया गया।

    आत्मसमर्पण करने वालों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, साथ ही सभी सरकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा: उपायुक्त रांची

    आत्मसमर्पण के बाद उपायुक्त छवि रंजन ने कहा, “उग्रवादी संगठन के जिन भी सदस्यों ने आत्मसमर्पण किया है, उनके परिवारजनों को सभी सरकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चारों को चार-चार डिसमिल ज़मीन आवंटित कर आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। साथ ही, इन सभी को इंश्योरेंस स्कीम के तहत कवर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इनके बच्चों को मुफ़्त शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।”

    मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक दक्षिणी छोटा नागपुर, उपायुक्त रांची, ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी सहित अपर समाहर्ता नक्सल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचीन एक मिशन के तहत पैदा कर रहा है सीमा विवाद: राजनाथ
    Next Article हाथरस कांड : क्राइम सीन पर पहुंची सीबीआई की टीम, यूपी पुलिस भी मौजूद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.