Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Sep, 2025 ♦ 10:06 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भुरकुंडा में फायरिंग करने वाले राहुल दुबे गैंग के तीन गुर्गे गिरफ्तार, कुज्जू में भी करने वाले थे कांड
    जोहार ब्रेकिंग

    भुरकुंडा में फायरिंग करने वाले राहुल दुबे गैंग के तीन गुर्गे गिरफ्तार, कुज्जू में भी करने वाले थे कांड

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 25, 2025Updated:September 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भुरकुंडा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में हुए दो गोलीकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इन मामलों में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम तुषार मिश्रा उर्फ शोम्या मिश्रा उर्फ मिश्रा, मंगलेश कुमार उर्फ मंगलेश और मुकेश कुमार उर्फ मुक्कु बताये गये। तुषार मिश्रा रामगढ़ के मरार का रहने वाला है। वहीं, मंगलेश धनबाद के बरवाअड्डा का बड़ा जामुआ और मुकेश हजारीबाग के बड़कागांव का रहने वाला है। इन लोगों के पास से पुलिस ने एक 7.65 एमएम का पिस्टल, एक देसी पिस्टल, सात जिंदा गोलियां, दो स्मार्टफोन और एक की-पैड मोबाइल जब्त किया है। ये तीनों बदमाश कुख्यात राहुल दुबे के गुर्गे हैं और उसी के इशारे पर कांड को अंजाम देते हैं। इस बात की जानकारी रामगढ़ पुलिस कप्तान अजम कुमार ने मीडिया के साथ साझा की है। 

    SP अजय कुमार ने बताया कि बीते 18 अगस्त 2025 को रात लगभग 8:30 बजे सयाल भुरकुंडा स्थित आरए माइनिंग साइट पर फायरिंग की गयी थी। इसके महज 11 दिन बाद यानी 29 अगस्त को रात के करीब दस बजे सेंट्रल सौंदा भुरकुंडा में पप्पु जैन की साइट पर भी गोलियां बरसायी गया। इन दोनों वारदातों को अंजाम देने का मकसद रंगदारी वसूलना और लोगों में दहशत फैलाना था। इन घटनाओं ने स्थानीय लोगों में भारी डर और चिंता फैलाई। मामले को लेकर पतरातु के भुरकुंडा ओपी में कांड संख्या 209/25 और 220/25 दर्ज किया गया। इन घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए SP के निर्देश पर SIT गठित की गयी। SIT का नेतृत्व ASP गौरव गोस्वामी कर रहे थे। टीम ने टेक्निकल सेल की मदद ली और तफ्तीश शुरू की।

    इसी दरम्यान बीते बुधवार को पुलिस कप्तान अजय कुमार को इंफॉर्मेशन मिली कि रामगढ़ के कोठार स्थित एक होटल में राहुल दुबे गिरोह के गुर्गे जमा हुए हैं। कोई बड़ा कांड करने की प्लानिंग कर रहे हैं। मिली इंफॉर्मेशन पर SP अजय कुमार ने ASP सह पतरातू SDPO गौरव गोस्वामी की SIT को उस लोकेशन की तरफ मूव करने का आदेश दिया। SIT ने अलग-अलग टीम बनाई और बताये गये लोकेशन पर घेराबंदी कर रेड मार दी। पुलिस को देख तीन संदेही लड़के भागने लगे। उन लोगों को पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा। तलाशी लेने पर इन लोगों के पास से हथियार और गोलियां बरामद की गयी। वहीं, पूछताछ में बदमाशों ने खुलासा किया कि वे लोग राहुल दुबे के लिए काम करते हैं। उसके ही हुक्म पर वारदात को अंजाम देते हैं। कुज्जू ओपी क्षेत्र के महुआ टुंगरी में फायरिंग करना था, इसके लिए रेकी करने और वारदात को कैसे अंजाम देना है… इसकी प्लानिंग कर रहे थे। इन लोगों ने कबूल किया कि भुरकुंडा में बीत 18 और 29 अगस्त को भी माइनिंग साइट पर फायरिंग की थी। तीनों बदमाशों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    Also Read : कुएं में फंसे हाथियों का हुआ रेस्क्यू, 6 घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने निकाला

    along with those who had committed the crime in Kuju. Three members of the Rahul Dubey gang were arrested who opened fire in Bhurkumada कुजू में भी करने वाले कांड भुरकुमडा में फायरिंग करने वाले राहुल दुबे गैंग के तीन गुर्गे गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमित शाह का बिहार दौरा कल, बूथ स्तर तक की चुनावी तैयारियों की करेंगे समीक्षा
    Next Article शाहरुख-गौरी खान की कंपनी पर समीर वानखेड़े ने किया केस, ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में छवि खराब करने का आरोप

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, 2 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    September 27, 2025
    झारखंड

    दुर्गोत्सव की भव्यता में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, भक्तों संग मां दुर्गा से मांगी राज्य की समृद्धि की दुआ

    September 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    दुर्गा पूजा को लेकर रांची पुलिस की अपील- बनाए रखें सौहार्दपूर्ण माहौल

    September 26, 2025
    Latest Posts

    टाटा कैपिटल का मेगा IPO 6 अक्टूबर को खुलेगा, 16,400 करोड़ जुटाने का लक्ष्य

    September 27, 2025

    दशहरा पर आरा शहर में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

    September 27, 2025

    झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, 2 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    September 27, 2025

    शारदीय नवरात्रि 2025 : पंचम नवरात्रि पर मां स्कंदमाता की विशेष पूजा

    September 27, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 27 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    September 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.