Ranchi: झारखंड सरकार ने दुर्गा पूजा से पहले अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। वित्त विभाग के आदेश के अनुसार, राज्य सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय और विधानसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सितंबर 2025 का वेतन 25 सितंबर 2025 से भुगतान किया जाएगा।
यह निर्णय झारखंड कोषागार संहिता, 2016 के नियम 139 के तहत लिया गया है, ताकि त्योहारी सीजन में कर्मचारियों को किसी भी वित्तीय असुविधा का सामना न करना पड़े। इस कदम से हजारों सरकारी कर्मचारियों को समय पर आर्थिक सहायता मिलेगी, जिससे वे उत्सव की तैयारियों को सहजता से पूरा कर सकेंगे।
Also read:अवैध खनन पर कार्रवाई, सरायकेला पुलिस ने 12 ड्रम किए नष्ट…

Also read:गिरिडीह पुलिस ने खोज निकाले 100 लोगों के गुम हुए मोबाइल, लौटाये वापस
Also read:रोहिणी आचार्य का खुला जवाब, आरोप साबित हुए तो राजनीति छोड़ने को तैयार…

