Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 3:24 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»धनबादः जेएमएम नेता और उसकी पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबादः जेएमएम नेता और उसकी पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या

    Team JoharBy Team JoharOctober 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    धनबाद। जिले के सुदामडीह थाना क्षेत्र के भौंरा में जेएमएम नेता शंकर रवानी और उसकी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। दोनों का शव भौंरा के गौरखूंटी स्थित घर में खून से सना मिला है। सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी आर रामकुमार, फोरेंसिक विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने मौके से खोखा भी बरामद किया है। जेएमएम नेताओं ने इस हत्या के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।

    शंकर रवानी और उसकी पत्नी बालिका देवी का शव खून से सना आंगन में पड़ा मिला। घर के अंदर बेडरूम में दोनों की हत्या की गई। उसके बाद बाहर आंगन में दोनों को घसीट का लाया गया। फोरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. मौका ए वारदात से फोरेंसिक विभाग ने हत्या से जुड़ी कई चीजों को जब्त किया है। खून से सने चाकू और तीन खोखे भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।

    जेएमएम नेताओं में इस घटना के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है। नेताओं ने इस घटना के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। जेएमएम नेता मदन राम ने बताया कि कई बार शंकर रवानी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए जिला प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन प्रशासन ने इनकी बातों को अनसुना कर दिया। जिसके कारण आज यह घटना घटी है. प्रशासन अगर शिकायत पर कार्रवाई करता तो इस तरह की घटना नहीं घटती।

    साल 2017 में जेएमएम नेता शंकर रवानी के बेटे कुणाल रावानी की हत्या कर दी गई थी। रेनबो ग्रुप के चेयरमैन धीरेन रवानी की हत्या करने का आरोप कुणाल पर लगाया गया था। इसके बाद ही उग्र भीड़ ने कुणाल की नृशंस हत्या कर दी थी। धीरेन की हत्या के बाद कुणाल की हत्या के कारण दोनों परिवारों के अंदर रंजिश की चिंगारी सुलग रही थी। यह हत्या फिलहाल रंजिश का ही नतीजा बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Crime news Jharkhand news Latest Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ः साइबर अपराधियों के निशाने पर पीएम आवास के लाभुक, एक और खाते से 50 हजार उड़ाए
    Next Article रांची में शर्मसार हुआ रिश्ता, मां ने गला दबाकर की बच्ची की हत्या

    Related Posts

    जमशेदपुर

    होटल में हथियार के साथ हंगामा करने पहुंचे 6 युवक गिरफ्तार, पिस्तौल हुआ बरामद…

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक समेत कई घायल, मची अफरा-तफरी…

    June 17, 2025
    झारखंड

    राज्यपाल से मिले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, 16th Finance Commission की कॉपी सौंपी

    June 17, 2025
    Latest Posts

    होटल में हथियार के साथ हंगामा करने पहुंचे 6 युवक गिरफ्तार, पिस्तौल हुआ बरामद…

    June 17, 2025

    कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक समेत कई घायल, मची अफरा-तफरी…

    June 17, 2025

    बीजेपी विधायक की पत्नी ऐश्वर्या राज ने जीता मिसेज बिहार 2025

    June 17, 2025

    राज्यपाल से मिले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, 16th Finance Commission की कॉपी सौंपी

    June 17, 2025

    पति का फर्जी दोस्त बनकर महिला से उड़ाए लाखों रुपए, गिरिडीह से हुआ गिरफ्तार

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.