Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 5:25 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Jharkhand by-election : दुमका से लुईस मरांडी और बेरमो से योगेश्वर महतो बाटुल होंगे भाजपा उम्मीदवार
    जोहार ब्रेकिंग

    Jharkhand by-election : दुमका से लुईस मरांडी और बेरमो से योगेश्वर महतो बाटुल होंगे भाजपा उम्मीदवार

    Team JoharBy Team JoharOctober 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। भाजपा की ओर से दुमका और बेरमो विधानसभा सीट के उम्मीदवारों की सूची रविवार को जारी कर दी गई। दुमका से लुईस मरांडी और बेरमो से योगेश्वर महतो बाटुल भाजपा के प्रत्याशी होंगे। केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों की घोषणा की। सूत्रों के अनुसार, इन दोनों प्रत्याशियों के नाम पर शनिवार देर रात ही सहमति बन चुकी थी। इधर, कांग्रेस ने बेरमो सीट से दिवंगत विधायक राजेंद्र सिंह के पुत्र कुमार जयमंगल सिंह और झामुमो ने दुमका से अपने प्रत्याशी बसंत सोरेन के नाम की घोषणा पहले ही कर दी है।

    बताते चलें कि झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के त्यागपत्र के बाद खाली हुई दुमका विधानसभा सीट और कांग्रेस विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन से रिक्त हुई बेरमो विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को उपचुनाव होगा। मतगणना 10 नवंबर को होगी। इसी दिन बिहार चुनाव समेत सभी उपचुनावों के भी रिजल्ट आएंगे।

    दुमका-बेरमो विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने बूथ स्तर तक की रणनीति बनाई है। पूरा स्क्रिप्ट तैयार हो चुका है। अब तय स्क्रिप्ट के आधार सभी नेता अपनी-अपनी भूमिका निभाएंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, अन्नपूर्णा देवी, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कैंप करेंगे। अगल-बगल के विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी नेताओं का ज्यादा सहयोग लिया जाएगा।

    वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश के लिए यह उपचुनाव काफी अहम है। बाबूलाल के भाजपा में आने, विधायक दल का नेता बनने और दीपक प्रकाश के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला उपचुनाव है। इसी तरह हेमंत सोरेन के सीएम बनने के करीब एक साल में झामुमो और कांग्रेस के गढ़ में कोई पहला उपचुनाव हो रहा है। इस तरह उपचुनाव में तीनों के प्रभाव की जंग भी होगी।

    Election Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयोगी ने पूर्व सैनिकों के लिए 5 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की
    Next Article पाकुड़ः साइबर अपराधियों के निशाने पर पीएम आवास के लाभुक, एक और खाते से 50 हजार उड़ाए

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.