Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जेसीआई के एक्सपो उत्सव का हुआ भव्य समापन, अगले साल फिर लौटने का लिया संकल्प
    जोहार ब्रेकिंग

    जेसीआई के एक्सपो उत्सव का हुआ भव्य समापन, अगले साल फिर लौटने का लिया संकल्प

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जेसीआई
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : जेसीआई रांची द्वारा आयोजित 28वें एक्सपो उत्सव का समापन समारोह भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सात दिनों तक चले इस मेले के अंतिम दिन मोरहाबादी मैदान में भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोग खरीदारी और मनोरंजन का आनंद उठाते नजर आए। स्टॉल धारकों ने भी आयोजन को बेहद संतोषजनक बताया।

    समापन समारोह की शुरुआत जेसीआई रांची के अध्यक्ष प्रतीक जैन ने सभी स्टॉल धारक, मेले में आए लोग, जेसीआई के सदस्य और सम्मानित अतिथियों का स्वागत कर की।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.एफ.एस अंकुर झुनझुनवाला ने जेसीआई रांची की सराहना करते हुए कहा कि एक्सपो उत्सव न केवल रांची, बल्कि पूरे जेसीआई इंडिया का गौरव है। उन्होंने आयोजन की सफलता के पीछे अनुभव और समर्पण की भूमिका को भी रेखांकित किया।

    विशिष्ट अतिथि, मंडल अध्यक्ष जेएफडी एडवोकेट गौरव अरोड़ा ने कहा कि जेसीआई रांची के कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर उन्हें हमेशा खुशी और उत्साह मिलता है।

    पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.एफ.एस रखी जैन ने मुख्य वक्ता के रूप में एक्सपो उत्सव की बढ़ती प्रतिष्ठा और रांचीवासियों के बीच इसकी लोकप्रियता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह आयोजन वर्षों से निखरता रहा है और नए व पुराने सदस्यों की मेहनत इसके हर साल सफल आयोजन में दिखाई देती है।

    समापन समारोह में एक्सपो उत्सव 2025 के मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल ने सभी सदस्यों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। कुछ प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार रहे:

    • सुपर स्टार ऑफ एक्सपो – आदित्य जालान, देवेश जैन, सिद्धार्थ चौधरी, सृजन हेतंसरिया, विनय मंत्री
    • चीफ को ऑर्डिनेटर रिकग्निशन अवॉर्ड – सक्षम मोदी
    • एक्सपो पंचरत्न – पीयूष केडिया, प्रवीण अग्रवाल, ऋषभ जैन, ऋषभ जालान, तरुण अग्रवाल
    • एक्सपो अर्जुन – पंकज साबू, प्रशांत पाटोदिया, रॉबिन गुप्ता, संजय शर्मा, सुशील केडिया, मोहित वर्मा
    • एक्सपो भूषण – ऋषभ अग्रवाल
    • एक्सपो पद्मभूषण – सौरव जालान
    • एक्सपो रतन – सनी केडिया

    अंत में, सचिव सन्नी केडिया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जेसीआई रांची के सदस्य, स्टॉल धारक, पार्टनर्स और स्पॉन्सर्स उपस्थित थे।

    Also Read : एक्सपो उत्सव : छठे दिन उमड़ा जनसैलाब, बच्चों के पेंटिंग, फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता ने मोहा मन

    JCI's Expo festival concludes with a grand ceremony vows to return next year अगले साल फिर लौटने का लिया संकल्प जेसीआई के एक्सपो उत्सव का हुआ भव्य समापन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअजय राय फिर बने झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष
    Next Article रांची के पिठोरिया में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, दो कंटेनर ट्रक जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.