Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पटना को मिला नया बहुउद्देशीय केंद्र, सीएम नीतीश कुमार ने किया ‘मौर्य मंडपम’ का उद्घाटन
    ट्रेंडिंग

    पटना को मिला नया बहुउद्देशीय केंद्र, सीएम नीतीश कुमार ने किया ‘मौर्य मंडपम’ का उद्घाटन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीतीश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना के मौर्या लोक परिसर में नवनिर्मित ‘मौर्य मंडपम’ का उद्घाटन किया। इस परियोजना पर 15 करोड़ रुपये की लागत आई है और इसे पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत विकसित किया गया है।

    इस नए केंद्र में मनोरंजन, फिटनेस, खानपान और व्यवसाय से जुड़ी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई हैं। मौर्य मंडपम को आधुनिक लाइट गेज स्टील फ्रेमिंग (LGSF) तकनीक से बनाया गया है, जिसमें कंक्रीट या ईंट का प्रयोग नहीं हुआ है।

    मौर्य मंडपम में क्या-क्या है खास?

    मल्टीपर्पस हॉल – मौर्या लोक A-ब्लॉक की छत पर 12,000 वर्गफुट में बना यह हॉल सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए उपयोगी रहेगा।

    रूफटॉप बैंक्वेट हॉल – 9000 वर्गफुट में बना यह पिलर-फ्री हॉल खास इंसुलेटेड सीलिंग से लैस है, जो अंदर का तापमान 10 डिग्री तक कम करता है।

    मल्टीप्लेक्स – दो स्क्रीन वाला अत्याधुनिक मिनी थियेटर, जहां एक समय में 80 लोग फिल्म का आनंद ले सकते हैं।

    फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट – 6000 वर्गफुट में फैला थीम आधारित रूफटॉप रेस्टोरेंट, जिसमें 80 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

    आधुनिक जिम और योगा सेंटर – B-ब्लॉक की छत पर 8000 वर्गफुट में फैला फिटनेस सेंटर, जिसमें दिल्ली से मंगाए गए हाई-एंड इक्विपमेंट, स्टीम बाथ और जकूज़ी की सुविधा मौजूद है।

    सौंदर्यीकरण कार्य – मौर्या लोक परिसर की सड़कों, लाइटिंग, पेंटिंग और स्वामी विवेकानंद पार्क का नवीनीकरण भी किया गया है।

    प्रदेशभर में 769 करोड़ की 1300 योजनाओं की शुरुआत

    उद्घाटन के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुडको द्वारा राज्य के 33 जिलों में 1300 योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इन योजनाओं की कुल लागत 769.63 करोड़ रुपये है।

    Also Read : SC का जैकलीन फर्नांडीज को झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की FIR रद्द करने से इनकार

    LGSF तकनीक उद्घाटन समारोह जिम और योगा सेंटर नागरिक सुविधाएं नीतीश कुमार पटना पटना स्मार्ट सिटी बिहार विकास योजनाएं बिहार सरकार बुडको बैंक्वेट हॉल मल्टीपर्पस हॉल मल्टीप्लेक्स मौर्य मंडपम मौर्या लोक रूफटॉप रेस्टोरेंट शहरी विकास. स्मार्ट सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट स्वामी विवेकानंद पार्क
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस वर्किंग कमेटी के 170 नेताओं का पटना में होगा जुटान, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
    Next Article अपराधियों की गो’ली से जख्मी हुए हवलदार से मिलने अस्पताल पहुंचे SSP राकेश रंजन, जाना हाल

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC मामले में CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं – बाबूलाल मरांडी

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14 परीक्षाएं रद्द होने के बाद देवेंद्र महतो बोले, ‘पहली लड़ाई जीते, अब परीक्षा व्यवस्था बदलने तक संघर्ष जारी रहेगा’

    August 18, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.