Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पितृ अमावस्या पर देवघर की शिवगंगा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, तर्पण और स्नान के साथ हुई पितरों की स्मृति
    झारखंड

    पितृ अमावस्या पर देवघर की शिवगंगा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, तर्पण और स्नान के साथ हुई पितरों की स्मृति

    Team JoharBy Team JoharSeptember 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    देवघर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : पितृ अमावस्या के अवसर पर बाबा नगरी देवघर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों लोग सुबह से ही पवित्र शिवगंगा सरोवर में स्नान और तर्पण करने पहुंचे। पितृपक्ष के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने अपने पितरों को श्रद्धांजलि दी और विधिवत पूजा-पाठ किया।

    शिवगंगा परिसर में सुबह से ही श्रद्धालु जुटने लगे। पूरे वातावरण में वैदिक मंत्रों की गूंज सुनाई दी। महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों ने कतार में खड़े होकर पवित्र स्नान किया और पंडितों की मदद से तर्पण की विधियां पूरी कीं।

    पुरोहितों के अनुसार, पितृपक्ष भाद्रपद शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होकर अश्विन अमावस्या पर समाप्त होता है। यह दिन खासतौर पर उन लोगों के लिए अहम माना जाता है जिन्हें अपने पितरों की मृत्यु तिथि याद नहीं होती। ऐसे लोग इस दिन तर्पण कर अपने पूर्वजों को स्मरण करते हैं।

    पंडित सुनील नारायण मिश्र ने बताया कि पितृपक्ष आत्मीय संबंधों की याद दिलाने वाला समय है। वहीं, पंडित बसंत नारायण मिश्र ने कहा कि इसी के साथ देवी पक्ष की शुरुआत हो जाती है और अब श्रद्धालु नवरात्र की तैयारियों में जुट जाएंगे।

    देवघर की शिवगंगा और आसपास का क्षेत्र रविवार को आस्था, धर्म और संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया। पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और शहर भक्ति से सराबोर रहा।

    Also Read : नवरात्र पूजा के लिए गंगाजल लेने गए दो युवक डूबे, SDRF ने शुरू की तलाश

     

    अश्विन अमावस्या आस्था झारखंड धार्मिक स्थल तर्पण देवघर देवघर न्यूज देवी पक्ष धर्म धार्मिक पर्व नवरात्र तैयारी पवित्र स्नान पितृ अमावस्या पितृपक्ष पुरोहित पूर्वजों को तर्पण भक्ति महालय अमावस्या वैदिक मंत्र शिवगंगा श्रद्धालु श्राद्ध श्राद्ध पर्व हिन्दू धर्म हिन्दू संस्कृति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनवरात्र पूजा के लिए गंगाजल लेने गए दो युवक डूबे, SDRF ने शुरू की तलाश
    Next Article पटना हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति पवन कुमार बजंथरी, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.