
Ranchi (Muri) : मुरी स्टेशन में आज सुबह से ही कुड़मी समाज के भारी संख्या में लोग रेलवे ट्रैक पर जमा हो गए हैं। ये लोग खुद को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग को लेकर रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन की वजह से रांची समेत झारखंड के कई जिलों में ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई हैं।
रेलवे ने स्थिति को देखते हुए सभी प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। आंदोलनकारी ट्रैक पर डटे हुए हैं और ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हैं।
कुड़मी समाज की यह मांग कोई नई नहीं है। साल 2022 में पहली बार 20 सितंबर को बड़े पैमाने पर रेल रोको आंदोलन हुआ था, जो 9 दिन चला था। इसके बाद 2023 में भी इसी तारीख को आंदोलन हुआ। 2024 में चुनावों के चलते आंदोलन स्थगित रहा था, लेकिन इस बार आंदोलन फिर शुरू हो गया है और इसकी गूंज अब दिल्ली के जंतर मंतर तक पहुंच गई है।
फिलहाल राज्य और केंद्र सरकार के किसी भी बड़े राजनीतिक दल ने इस पर साफ रुख नहीं अपनाया है। वहीं, प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात हालात से निपटने के लिए सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
Also Read : कुड़मी रेल रोको आंदोलन : बरही में रेलवे ट्रैक पर लेट गये विधायक तिवारी महतो