Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»CM ने 350 नए शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा – शिक्षा है राज्य की रीढ़
    झारखंड

    CM ने 350 नए शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा – शिक्षा है राज्य की रीढ़

    Team JoharBy Team JoharSeptember 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM 
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने मंगलवार को रांची के प्रोजेक्ट भवन में 350 नए सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि “शिक्षा राज्य की रीढ़ है और इसमें कोई समझौता नहीं किया जा सकता।”

    नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों में 137 गणित और विज्ञान विषय के स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य हैं, जबकि 213 शिक्षक गोड्डा जिले के हैं, जिन्हें कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए नियुक्त किया गया है।

    यह नियुक्ति समारोह झारखंड सरकार की उस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें कुल 4333 शिक्षकों का चयन हुआ है। सरकार का लक्ष्य है कि 30 सितंबर तक बाकी बचे सभी अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र दे दिए जाएं।

    मुख्यमंत्री ने कहा, “यह सिर्फ नौकरी नहीं है, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। आपको 40 से 50 हजार रुपये वेतन मिलेगा, जो जनता के टैक्स से आता है। इसलिए पूरी ईमानदारी से काम करना होगा।”

    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आने वाले समय में और भी शिक्षकों की नियुक्तियां की जाएंगी, जिससे राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे झारखंड को एक बौद्धिक पहचान दिलाने में मदद करें।

    इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और श्रम मंत्री सत्यम प्रिय यादव भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने सभी नवचयनित शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और इसे राज्य के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

    Also Read : जामताड़ा में लगा स्वास्थ्य महाकैंप, हेल्थ मिनिस्टर ने खुद की मरीजों की जांच

    Also Read :  झारखंड पात्रता परीक्षा (JET)-2025 : जेपीएससी ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया

    Also Read :   राज्यपाल संतोष गंगवार ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, बोले- यहां मिलती है आध्यात्मिक ऊर्जा

    Also Read :  त्योहारों पर यात्रियों के लिए विशेष रेल सेवाएं, कई ट्रेनें रद्द व री-शेड्यूल

    गणित शिक्षक झारखंड नियुक्ति झारखंड विकास झारखंड शिक्षा झारखंड सरकार नियुक्ति पत्र प्राथमिक शिक्षा प्रोजेक्ट भवन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची समाचार राज्य की रीढ़ विज्ञान शिक्षक शिक्षक भर्ती शिक्षक सम्मान शिक्षा प्रणाली शिक्षा विभाग सरकारी नौकरी सरकारी भर्तियाँ सहायक आचार्य हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में लगा स्वास्थ्य महाकैंप, हेल्थ मिनिस्टर ने खुद की मरीजों की जांच
    Next Article बिहार में तेजी से बढ़ रहा रियल एस्टेट बाजार, निवेश के लिए बेहतर मौका : रिपोर्ट

    Related Posts

    झारखंड

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लाइसेंस नहीं दिखाना मुआवजा घटाने का आधार नहीं, सड़क हादसे में पीड़ित को अब 3.12 लाख रुपये मिलेंगे

    August 11, 2026
    क्राइम

    झारखंड: दस लाख के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम समेत 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    August 11, 2026
    झारखंड

    JPSC आंदोलन: भाजपा पर भटकाने की सियासत का आरोप, महासभा ने हेमंत से पूछा- 10 दिन बाद क्यों हुई बात?

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP का बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026
    Latest Posts

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लाइसेंस नहीं दिखाना मुआवजा घटाने का आधार नहीं, सड़क हादसे में पीड़ित को अब 3.12 लाख रुपये मिलेंगे

    August 11, 2026

    झारखंड: दस लाख के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम समेत 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    August 11, 2026

    JPSC आंदोलन: भाजपा पर भटकाने की सियासत का आरोप, महासभा ने हेमंत से पूछा- 10 दिन बाद क्यों हुई बात?

    August 11, 2026

    झारखंड : JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP का बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    August 11, 2026

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.