Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 2:31 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दुनिया में हर 100 साल में मंडराता है खतरा, पहले भी आती रही है महामारी
    जोहार ब्रेकिंग

    दुनिया में हर 100 साल में मंडराता है खतरा, पहले भी आती रही है महामारी

    Team JoharBy Team JoharOctober 4, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी अब तक दुनिया के 188 देशों में फैल चुका है। ऐसा नहीं है कि दुनिया में इससे पहले महामारी नहीं आई। हर 100 वर्षो में एक बार दुनिया में महामारी का खतरा मंडराता है। इससे पहले सन 1720, 1820 और 1920 में भी महामारी आई थी। पिछले 400 साल से ऐसे महामारी आती है, जो पूरी दुनिया में तबाही मचा कर जाती है। भारत में कोरोना वायरस महामारी के चलते अब तक एक लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, देश में आए पॉजिटिव मामलों की संख्या 64 लाख के पार पहुंच गई है। अभी तक, इस महामारी से बचने का केवल एक ही तरीका है, लोगों से दूरी।

    प्लेग – फ्रांस के एक छोटे शहर मार्सिले में सन 1720 में पूरी दुनिया में प्लेग फैला था। इसे गे्रट प्लेग ऑफ मार्सिले कहा गया। प्लेग महामारी ने 1 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी। प्लेग फैलते ही कुछ माह में 50 हजार लोगों की मौत हो गई थी। बाकी, 50 हजार लोग अगले दो वर्षो में मारे गए। प्लेग का लोगों को पता नहीं होने के कारण यह कई शहरों और प्रांतों में फैलती गई और लोगों को अपनी चपेट में लेते हुए बाकी देशों में भी फैली। भारत के पाली से मेवाड़ पहुंचे प्लेग से दहशत का माहौल पैदा हो गया। चूहों से फैली प्लेग महामारी से अस्पताल पहुंचने से पहले लोगों की मौत हो जाती थी। एक सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस महामारी से 1800 करोड़ का नुकसान हुआ। उस दौर में भी लोगों को आइसोलेश की हिदायत दी गई थी।

    हैजा (कॉलेरा)- प्लेग महामारी के 100 साल बाद सन 1820 में एशियाई देशों में हैजा महामारी फैली। इस महामारी ने जापान, भारत, बैंकॉक, मनीला, ओमान, चीन, सीरिया आदि देशों को अपनी चपेट में ले लिया। हैजा की वजह से सिर्फ जावा में 1 लाख लोगों की मौत हो गई थी। इस महामारी से सबसे ज्यादा मौतें थाईलैंड, इंडोनेशिया और फिलीपींस में हुई थी।

    स्पैनिश फ्लू – कॉलेरा महामारी के 100 साल बाद सन 1918-1920 में स्पैनिश फ्लू ने का दुनिया ने कहर झेला। वैसे स्पैनिश फ्लू सन 1918 से ही था, लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर 1920 में देखने को मिला। इस महामारी की वजह से पूरी दुनिया में करीब 5 करोड़ लोगों की जान चली गई थी। माना जाता है कि विश्व युद्ध के समय यह फ्लू अमेरिकी सैनिकों से यूरोप में फैला था। भारत में स्पैनिश फ्लू को बॉम्बे फीवर के नाम से जाना गया। एक अनुमान के मुताबिक भारत में इस महामारी से लगभग एक से दो करोड़ लोगों की जान चली गई थी। उस समय इस महामारी की कोई वैक्सीन ना होने के चलते सरकार ने लोगों को आइसोलेट करके वायरस को काबू में पाया था।

    कोरोना वायरस – वहीं, एक बार फिर 100 साल पुराना इतिहास दोहराया गया है और सन 2020 में कोरोना वायरस महामारी ने दुनिया में पैर पसारे। चीन से फैले इस वायरस ने सर्वप्रथम इटली को अपनी चपेट में लिया। जिसके बाद लोगों के संक्रमण से एक-दूसरे में फैलते हुई कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया। दुनिया के 188 देशों में कोरोना वायरस से संक्रमण फैल चुका है। दुनिया में 3.46 करोड़ लोग अभी भी कोरोना की जद में है और 10 लाख मारे जा चुके है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर: विक्रम प्रताप हटाये गए नगर थाना थाना प्रभारी से, दयानंद आजाद बने नए प्रभारी
    Next Article नकली शराब बनाने के अड्डे पर उत्पाद विभाग का छापा, भारी मात्रा में शराब के साथ दो गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking: रांची से अपहृत स्कूली छात्रा मामले में 4 अपराधी गिरफ्तार, 6 घंटे के अंदर केस का खुलासा

    July 30, 2025
    ट्रेंडिंग

    पहलगाम हमला : TRF ने ली थी जिम्मेदारी, UN की रिपोर्ट में खुलासा

    July 30, 2025
    कोडरमा

    झारखंड की शमा परवीन को ATS ने बेंगलुरु से किया गिरफ्तार, अल्कायदा से जुड़े दस्तावेज जब्त

    July 30, 2025
    Latest Posts

    झारखंड कैडर के IPS संपत मीणा और एमएस भाटिया केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल

    July 30, 2025

    मुख्यमंत्री से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, झारखंड में निवेश और विकास को लेकर हुई चर्चा…

    July 30, 2025

    50 बेड के हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला

    July 30, 2025

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने जामताड़ा परिसदन में पदाधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक

    July 30, 2025

    राष्ट्रपति के रांची आगमन से पूर्व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आईजी ने पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को दी ब्रीफिंग

    July 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.