Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दुर्गा पूजा पर रांची डीसी-एसएसपी की अहम बैठक, सुरक्षा को लेकर बने खास प्लान
    जोहार ब्रेकिंग

    दुर्गा पूजा पर रांची डीसी-एसएसपी की अहम बैठक, सुरक्षा को लेकर बने खास प्लान

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 13, 2025No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दुर्गा पूजा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने के लिए शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से की। बैठक में विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, ट्रैफिक प्रबंधन और सामुदायिक सद्भाव बनाए रखने पर चर्चा करना रहा।

    पूजा समितियों के सुझाव

    पूजा समितियों ने साफ-सफाई, जलापूर्ति, निर्बाध बिजली, महिला आरक्षियों की तैनाती, पंडालों में बैरिकेडिंग, विसर्जन हेतु वाहनों की व्यवस्था और ग्रामीण इलाकों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सिटी बस सुविधा जैसे कई मुद्दों पर सुझाव दिए।

    विधि-व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीसी

    डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने पूजा समितियों से आग्रह किया कि सभी समितियां बिजली लोड और वायरिंग की जांच, फायर सेफ्टी की व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे लगाने पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना पुलिस बल के कोई विसर्जन नहीं होगा। विसर्जन वाहनों की फिटनेस जांच और चालक की पड़ताल अनिवार्य होगी। साथ ही असामाजिक तत्वों पर प्रशासन शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाएगा।

    पूजा समितियां प्रशासन की “आंख, कान और पैर : एसएसपी

    एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि पूजा समितियां प्रशासन की “आंख, कान और पैर” हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने समितियों से अपील की कि वे 5-5 वॉलिंटियर्स को प्रशिक्षित करें, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने यह भी कहा कि पंडालों में महिला और पुरुषों के लिए अलग प्रवेश द्वार की व्यवस्था हो, महिला पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और समितियां महिला वॉलिंटियर्स भी नियुक्त करें।

    विशेष निगरानी और यातायात प्रबंधन

    प्रशासन ने सोशल मीडिया पर फेक न्यूज रोकने के लिए विशेष निगरानी टीम बनाने की घोषणा की। वहीं ट्रैफिक और पार्किंग प्रबंधन के लिए रांची शहर के प्रमुख मार्गों पर योजना बनाई जाएगी।

    प्रशासन की अपील

    बैठक में अपर नगर आयुक्त ने कहा कि पूजा समितियों के सुझावों पर कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या के लिए तुरंत प्रशासन से संपर्क करें।

    केंद्रीय शांति समिति के एक सदस्य ने कहा… “दुर्गा पूजा केवल धार्मिक उत्सव ही नहीं बल्कि सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। सभी के सहयोग से इस वर्ष का आयोजन और भी यादगार और शांतिपूर्ण होगा।”

    Also Read : राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ रिकॉर्ड निपटारा, सुलझाये गये 20.61 लाख मामले

    Important meeting of Ranchi DC-SSP on Durga Puja special plan made for security दुर्गा पूजा पर रांची डीसी-एसएसपी की अहम बैठक सुरक्षा को लेकर बने खास प्लान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ रिकॉर्ड निपटारा, सुलझाये गये 20.61 लाख मामले
    Next Article झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, गरीबी रेखा के नीचे वाले परिवारों को मुफ्त में वाटर कनेक्शन…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    Latest Posts

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.