Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Oct, 2025 ♦ 5:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सियाचिन में शहीद हुए देवघर के लाल को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
    जोहार ब्रेकिंग

    सियाचिन में शहीद हुए देवघर के लाल को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सियाचिन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : जम्मू-कश्मीर के सियाचिन में तैनात झारखंड के वीर सपूत अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी शहीद हो गए। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर जब बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची लाया गया, तो पूरे माहौल में शोक और गम की लहर दौड़ गई। एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे और उन्होंने शहीद नीरज कुमार चौधरी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नीरज कुमार चौधरी जैसे वीर सपूत देश की शान हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वीर शहीद की आत्मा को शांति मिले और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी को सहन करने की शक्ति प्राप्त हो।

    देवघर का लाल हुआ शहीद

    शहीद नीरज कुमार चौधरी देवघर जिला के मधुपुर प्रखंड स्थित कजरा गांव के रहने वाले थे। वे भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में देश की सेवा कर रहे थे। लद्दाख के सियाचिन में तैनाती के दौरान वे वीरगति को प्राप्त हुए। उनके शहीद होने की खबर से पूरे देवघर और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी

    प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि शहीद नीरज कुमार चौधरी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। हजारों लोग अपने इस वीर बेटे को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ेंगे।

    Also Read : SP को मिले एक क्लू पर लुटने से बच गया यह पेट्रोल पंप

    Governor and Chief Minister paid tribute to the son of Devghar who was martyred in Siachen सियाचिन में शहीद हुए देवघर के लाल को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो में तोड़ दिये गये एलोरा कैंटीन समेत कई मकान… जानिये क्यों
    Next Article नौ साल से फरार आरोपी अब पुलिस के शिकंजे में

    Related Posts

    गुमला

    बाइक और मवेशी की टक्कर में पति की मौ’त, पत्नी घायल

    October 28, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा में लाठीचार्ज पर सियासत गरम, दो पूर्व मुख्यमंत्रियों ने की कड़ी निंदा

    October 28, 2025
    गुमला

    गुमला में तेज रफ्तार बाइक ने ऑटो को मारी टक्कर, दो बच्चों समेत छह लोग घायल

    October 28, 2025
    Latest Posts

    बाइक और मवेशी की टक्कर में पति की मौ’त, पत्नी घायल

    October 28, 2025

    चाईबासा में लाठीचार्ज पर सियासत गरम, दो पूर्व मुख्यमंत्रियों ने की कड़ी निंदा

    October 28, 2025

    गुमला में तेज रफ्तार बाइक ने ऑटो को मारी टक्कर, दो बच्चों समेत छह लोग घायल

    October 28, 2025

    भाई-बहन की सड़क हादसे में मौ’त, दंपती गंभीर रूप से घायल

    October 28, 2025

    रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए वृद्ध, मौके पर मौ’त

    October 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.