Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अगवा कर किसान की ह’त्या, केला काटने के पुराने विवाद में दिया वारदात को अंजाम
    जोहार ब्रेकिंग

    अगवा कर किसान की ह’त्या, केला काटने के पुराने विवाद में दिया वारदात को अंजाम

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 10, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    किसान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Vaishali : वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां मथुरा गांव के रहने वाले एक किसान अशोक सिंह को घर से अगवा कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, अशोक सिंह अपने घर में सो रहे थे। तभी गांव के ही कुछ लोग उन्हें जबरन उठाकर ले गए। आरोप है कि आरोपियों ने पहले उनका गला दबाकर जान ली और फिर उनके सिर पर कई बार चाकू से वार किया। हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।

    पुराने विवाद में रंजिश

    पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसान की हत्या की वजह डेढ़ साल पहले केला काटने को लेकर हुआ विवाद है। मृतक के भतीजे करण कुमार ने बताया कि उस समय आरोपियों ने अशोक सिंह को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी थी और इसकी शिकायत बिदुपुर थाने में भी दर्ज कराई गई थी।

    चार बेटे और मां हिरासत में

    पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलीप महतो के चार पुत्रों – गुड्डू, अभिषेक, देवा और सन्नी की मां को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

    परिवार में मातम

    अशोक सिंह अपने परिवार का भरण-पोषण पिकअप वैन चलाकर करते थे। उनके दो बेटे और एक बेटी है। पिता की हत्या की खबर मिलते ही पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Also Read : चाईबासा में डोडा तस्करी पर शिकंजा, दो तस्कर डेढ़ लाख कैश के साथ गिरफ्तार

    crime committed due to old dispute over cutting banana Farmer kidnapped and killed अगवा कर किसान की हत्या केला काटने के पुराने विवाद में दिया वारदात को अंजाम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा में डोडा तस्करी पर शिकंजा, दो तस्कर डेढ़ लाख कैश के साथ गिरफ्तार
    Next Article 10 हजार महीना कमाने वाले कुक के नाम पर 46 करोड़ का फर्जीवाड़ा, इनकम टैक्स की नोटिस पर खटखटाया HC का दरवाजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    August 25, 2026
    Latest Posts

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.