Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 May, 2026 ♦ 12:13 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»स्कूटी सवार बदमाश का पर्स छीनने का प्रयास, मां-बेटे घायल
    जमशेदपुर

    स्कूटी सवार बदमाश का पर्स छीनने का प्रयास, मां-बेटे घायल

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्कूटी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के नीलडीह सिग्नल के पास एक महिला और उसका बेटा स्कूटी सवार बदमाश की हरकत का शिकार हो गए। टाटा मोटर्स में कार्यरत गोविंदपुर निवासी सुरेंद्र सिंह की पत्नी नीतू सिंह अपने छह वर्षीय बेटे सार्थक के साथ साकची से घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात युवक ने उनका पर्स छीनने का प्रयास किया।

    नीतू सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए पर्स को मजबूती से पकड़े रखा, इस कारण आरोपित पर्स छीनने में नाकाम रहा। लेकिन छीना-झपटी के दौरान मां-बेटा सड़क पर गिर पड़े। गिरने से छोटे सार्थक के सिर पर गंभीर चोटें आईं और नीतू सिंह के चेहरे पर भी चोट लगी। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तुरंत टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई है।

    पीड़ित सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पत्नी और बेटे के साथ वे साकची से घर लौट रहे थे, तभी यह वारदात हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है ताकि आरोपित की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

    Also Read : बोकारो में मा’रपीट का वीडियो वायरल, तीन बदमाश गिरफ्तार

    mother and son injured Scooty riding miscreant tries to snatch purse मां-बेटे घायल स्कूटी सवार बदमाश का पर्स छीनने का प्रयास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो में मा’रपीट का वीडियो वायरल, तीन बदमाश गिरफ्तार
    Next Article झामुमो विधायक रामसूर्या मुंडा की तबीयत बिगड़ी, ऑपरेशन की सलाह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026
    जमशेदपुर

    हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौ’त

    May 11, 2026
    Latest Posts

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026

    हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौ’त

    May 11, 2026

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में भाजपा ने सरकार को घेरा, सीबीआई जांच और श्वेत पत्र जारी करने की मांग

    May 11, 2026

    हजारीबाग में यात्रियों से भरी ई-रिक्शा बरवां नदी में गिरी, 8 घायल

    May 11, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.